scorecardresearch
 

रसोड़े में कौन था? साथ निभाना साथिया 2 में री-क्रिएट किया गया सीन

प्रोमो में दिखाया गया कि कोकिला जोर से गोपी बहू (देवोलीना) को आवाज लगाती है. और पूछती हैं कि प्रसाद किसने बनाया. तो गहना बोलती है कि मैंने बनाया था. कोकिला पूछती है शुद्ध घी डाला, गुड़, मावा, इलायची, नारियल का दूध डाला. तो गहना कहती है हैं. फिर कोकिला पूछती है कि अंडा भी डाला. इस पर गहना कहती है कि नहीं.

Advertisement
X
कोकिला और गोपी बहू
कोकिला और गोपी बहू

साथ निभाना साथिया 2 शुरू हो गया है. सीरियल में इस बार भी देवोलीना भट्टाचार्जी और रुपल पटेल हैं. साथ निभाना साथिया की कहानी को ही आगे बढ़ाया जा रहा है. अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो आते ही वायरल हो गया है. प्रोमो में कोकिला चिल्लाते हुए दिखाई दे रही हैं.

रसोड़े में कौन था?

प्रोमो में दिखाया गया कि कोकिला जोर से गोपी बहू (देवोलीना) को आवाज लगाती है. और पूछती हैं कि प्रसाद किसने बनाया. तो गहना बोलती है कि मैंने बनाया था. कोकिला पूछती है शुद्ध घी डाला, गुड़, इलायची, नारियल का दूध डाला. तो गहना कहती है हां. फिर कोकिला पूछती है कि अंडा भी डाला. इस पर गहना कहती है कि नहीं. मैंने अंडा नहीं डाला. कोकिला चिल्लाकर बोलती है कि अंडा डाला है. ये अनर्थ और अपशगुन है. गहना बोलती है मैंने प्रसाद में अंडा नहीं डाला.


देखें: आजतक LIVE TV
 

इसके बाद कोकिला पूछती है कि गहना जब रसोड़े से बाहर गई तो रसोड़े में कौन था. बता दें कि कुछ समय पहले साथ निभाना साथिया के एक सीन रसोड़े में कौन था पर रैप वीडियो बनाया गया था. जो रातोरात वायरल हो गया था. वीडियो को स्मृति ईरानी ने भी शेयर किया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद शो के मेकर्स ने दूसरा सीजन लाने का अनाउंसमेंट किया था. 

Advertisement

इस सीजन में गोपी बहू के अलावा गहना पर भी फोकस किया गया है. शो में गहना की स्टोरी भी दिखाई जा रही है. 
 

 

Advertisement
Advertisement