scorecardresearch
 

BB15 Weekend Ka Vaar: प्रतीक सहजपाल पर बरसे Salman Khan, '...तुम भीख मांगते शो से बाहर जाने के लिए'

कलर्स के सोशल मीडिया पेज पर शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल को खूब खरी खोटी सुनाई. सलमान ने प्रतीक को फटकार लगाते हुए कहा- प्रतीक मैं वो लाइन कभी क्रॉस नहीं करता. इसका क्या मतलब था जो तुम राजीव को बोल रहे थे.

Advertisement
X
सलमान खान-प्रतीक सहजपाल
सलमान खान-प्रतीक सहजपाल
स्टोरी हाइलाइट्स
  • सलमान ने लगाई प्रतीक की क्लास
  • राजीव अदातिया का किया सपोर्ट
  • जय भानुशाली भी सलमान के निशाने पर

बिग बॉस के वीकेंड का वार का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. शनिवार के एपिसोड में सलमान खान एक नहीं बल्कि तीन-तीन घरवालों की क्लास लगाते दिखेंगे. सलमान खान ने जय भानुशाली, प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज को फटकार लगाई. अपनी इस रिपोर्ट में हम प्रतीक सहजपाल के बारे में बात करते हैं. 

सलमान ने लगाई प्रतीक सहजपाल की क्लास, कही ये बात

कलर्स के सोशल मीडिया पेज पर शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल को खूब खरी खोटी सुनाई. सलमान ने प्रतीक को फटकार लगाते हुए कहा- प्रतीक मैं वो लाइन कभी क्रॉस नहीं करता. इसका क्या मतलब था जो तुम राजीव को बोल रहे थे. मैं तुमपर जोक्स बनाऊं ? तो तुम दो सेकंड में रो दोगे. तुम लाइन क्रॉस कर रहे हो. तुम्हारे साथ मैं ही होना चाहिए था, तुम भीख मांगते इस घर से बाहर जाने के लिए. 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

प्रोमो वीडियो में सलमान खान को सफाई देते हुए प्रतीक सहजपाल कहते हैं कि उनके बयान का ये मतलब नहीं था. प्रतीक कसम भी खाते हैं. लेकिन सलमान खान का गुस्सा तब भी कम नहीं होता. पूरी बात क्या है और किसलिए सलमान खान प्रतीक पर बुरी तरह भड़के हैं, इसका खुलासा तो आने वाले एपिसोड में ही होगा.

Advertisement


 

सलमान खान ने पहले हफ्ते भी प्रतीक को उनकी हरकतों और एग्रेशन के लिए डांटा था. फिर प्रतीक में काफी सुधार भी देखने को मिला है. इसकी दबंग खान ने भी तारीफ की थी. लेकिन अब इस हफ्ते प्रतीक सहजपाल फिर से सलमान खान के निशाने पर आ गए हैं. देखना होगा इससे प्रतीक की गेम पर कितना असर पड़ता है.


 

Advertisement
Advertisement