टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी को सीरियल पवित्र रिश्ता से फेम मिला था. अर्जुन के रोल में ऋत्विक धनजानी को घर घर में पहचान मिली थी. शो जबरदस्त हिट रहा था. इसके बाद फैंस को लगा था कि वे ऋत्विक धनजानी कई शोज में दिखेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऋत्विक धनजानी ने टीवी शोज होस्ट और रियलिटी शोज किए. 8 साल पहले पवित्र रिश्ता में दिखे ऋत्विक धनजानी अब तक किसी और डेली शोप में नहीं दिखे हैं.
क्यों 8 साल से डेली शोप से दूर हैं ऋत्विक धनजानी
स्पॉटबॉय से बातचीत में ऋत्विक धनजानी ने इसकी वजह का खुलासा किया. उन्होंने डेली शोप से दूर रहने की वजह बताते हुए कहा कि पवित्र रिश्ता के बाद उन्हें ऐसा कोई शो ऑफर नहीं हुआ जो उन्हें पसंद आया हो. कई कहानियां थीं जिन्हें वे करना चाहते थे लेकिन कर नहीं पाए. एक्टर ने कहा- सच कहूं तो मैंने जो भी काम किया मुझे उस काम को करने से पहले ही प्यार हो गया. जब मैंने पवित्र रिश्ता किया मुझे उस किरदार, उस शो से प्यार हो गया.
Trolling Week सेलिब्रेट कर रहीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया नया फोटोशूट
इसके बाद ऐसी कोई कहानी बनी नहीं या कोई ऐसा शो ऑफर नहीं हुआ जिससे मुझे प्यार हो जाए या जिसे देख मुझे लगा हो ये तो करना चाहिए. मैं पिछले 8 साल से टीवी नहीं किया है. मैंने डेली शोप को टच नहीं किया. ऐसा नहीं है कि वहां अच्छी कहानियां नहीं. कई कहानियों का मैं हिस्सा बनना चाहता था लेकिन मैं समझता हूं कि हर किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता. क्या पता वो कहानियां मेरे लिए ना बनी हो. मैं वो शोज करना चाहता था लेकिन किसी मजबूरी के चलते नहीं कर पाया.
स्कूल के दिनों में ऐसी दिखती थीं ग्लैमरस दीवा, फोटोज देखकर पहचानना मुश्किल
ऋत्विक धनजानी की वेब सीरीज कार्टल आने वाली है. इसकी कहानी एक्टर को काफी पसंद आई. इस सीरीज में काम कर ऋत्विक काफी खुश हैं. ये सीरीज 20 अगस्त को ऑल्ट बालाजी पर रिलीज होगी. एक्टर ने इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं, इसके लिए वे फैंस के शुक्रगुजार हैं.