मशहूर सीरियल 'जोधा अकबर' में जोधा का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनकी एक फोटो सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है. दरअसल मीडिया से दूर रहने वाली परिधि इस समय हैं. यही कारण है कि वे कुछ समय से छोटे पर्दे से गायब हैं. पर अब एक समारोह में उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीर नजर आई है.
तस्वीर उनके बेबी शॉवर की है. इस मौक पर
परिधि नीले रंग के परिधान में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
यह तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि परिधि अक्सर मीडिया
से दूर रहती हैं. इस खास मौके पर परिधी अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं.
बता दें कि परिधि की साल 2011 में अहमदाबाद के तन्मय
सक्सेना से शादी हुई थी. तन्मय और परिधि कॉलेज फ्रेंड रहे
हैं. कुछ समय पहले परिधि शर्मा 'ये कहां आ गए हम' में
अंबिका के किरदार में दिखी थीं. परिधि ने टीवी पर साल 2010
में सीरियल 'तेरे मेरे सपने' से डेब्यू किया था लेकिन उन्हें से घर-घर में पहचान मिली थी.