scorecardresearch
 

बिग बॉस के बाद फिर कलर्स पर साथ दिखेंगे मनु और मनवीर

बिग बॉस 10 में सबसे चर्चित दोस्‍ती थी मनु-मनवीर की. अब ये दोनों फिर एक साथ आ रहे हैं.

Advertisement
X
मनु-मनवीर
मनु-मनवीर

मनु-मनवीर फिर एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे. दोनों एक शो का हिस्‍सा बनेंगे.

दरअसल दोनों ने बिग बॉस 10 के बाद नया शो साइन कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अब ये जोड़ी कलर्स चैनल के आने वाले शो 'छोटे मियां धाकड़ चैप्‍टर 4' में नजर आएगी. मनु ने इंस्‍टाग्राम पर ये फोटोज शेयर की हैं


A photo posted by Manu Punjabi🔵 (@manu_punjabi) on



A photo posted by Manu Punjabi🔵 (@manu_punjabi) on

आपको याद ही होगा कि इस शो के बारे में सलमान खान ने बिग बॉस 10 के फिनाले में बताया था.

गौरतलब है कि ये दोनों बिग बॉस सीजन 10 में आम आदमी कंटेस्‍टेंट बनकर आए थे. दोनों ने दोस्‍ती की नई मिसाल कायम की. एक-दूसरे करे हर कदम पर सपोर्ट करते दिखे. दोनों ही लास्‍ट तक इस शो का हिस्‍सा रहे. मनवीर शो के विजेता बने.

Advertisement


कैसा होगा ये शो
छोटे मियां शो में 4 से 14 साल तक के बच्‍चे आएंगे और हसाएंगे. इसे भारती सिंह होस्‍ट करने वाली हैं.

Advertisement
Advertisement