scorecardresearch
 

प्रमोशन निकला करण कुंद्रा का प्यार, सीने पर बनवाया गर्लफ्रेंड के चेहरे का नकली टैटू

करण कुंद्रा एक इवेंट में पहुंचे थे. उन्होंने पर्पल कुर्ता-पायजामा पहना था. इवेंट के दौरान करण की अपनी छाती पर टैटू दिखा, जिसे बाद में उन्होंने कैमरा के सामने उसे फ्लॉन्ट भी किया. इसमें क्या खास था? यह टैटू उनकी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का था.

Advertisement
X
परमानेंट है करण कुंद्रा का टैटू? (Photo: ITG)
परमानेंट है करण कुंद्रा का टैटू? (Photo: ITG)

टीवी के जाने माने कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. दोनों को इन दिनों रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के सीजन 3 में देखा जा रहा है. शो पर करण अपने कुकिंग स्किल्स से सबकी तारीफें बटोरते हैं, तो तेजस्वी अपनी अजब-गजब बातों से सबको हंसाती हैं. इस बीच एक्टर करण कुंद्रा ने 24 फरवरी को इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. करण ने एक इवेंट में अपना नया टैटू रिवील किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

करण कुंद्रा ने बनवाया टैटू

असल में एक्टर एक इवेंट में पहुंचे थे. उन्होंने पर्पल कुर्ता-पायजामा पहना था और गले में दुपट्टा डाला था. इवेंट के दौरान करण की अपनी छाती पर टैटू दिखा, जिसे बाद में उन्होंने कैमरा के सामने उसे फ्लॉन्ट भी किया. इसमें क्या खास था? यह टैटू उनकी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का था. इसी स्वीट जेस्चर ने सभी का ध्यान खींच लिया. फैंस उनके इस रोमांटिक जेस्चर पर पागल हो गए. करण के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए. लेकिन क्या सभी के मन में यह सवाल भी था कि क्या ये टैटू परमानेंट है?

हमेशा के लिए छप गया तेजस्वी का चेहरा?

फैंस से 'तेजरन' निक नेम पाने वाले करण और तेजस्वी का प्यारा कितना सच्चा और गहरा है, उसकी गवाही ये टैटू दे रहा है. कई यूजर्स ने उन्हें 'ग्रीन फॉरेस्ट' कहा, जबकि कुछ ने सोचा कि यह AI से बनाया गया है. हालांकि बाद में एक्टर ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए करण ने साफ किया कि उनका ये नया टैटू परमानेंट नहीं है. उन्होंने कहा, 'फैंस का रिएक्शन देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. यह तेजस्वी के चेहरे का टैटू है, लेकिन यह परमानेंट नहीं है. यह असल में तेजस्वी के ओटीटी डेब्यू शो 'साइको सैयां' के प्रमोशन के लिए है. यह मेरी तरफ से उनके लिए सपोर्ट दिखाने का तरीका है. वो इवेंट असल में तेजस्वी के ओटीटी शो का ही लॉन्च था. और शो में एक किरदार तेजस्वी के चेहरे का टैटू अपने शरीर पर बनवाता है. इसलिए मैंने भी यही किया. लेकिन ये असली टैटू नहीं है.'

Advertisement

तेजस्वी प्रकाश ने कही ये बात

करण ने आगे यह भी कहा कि शो इतना इंगेजिंग है कि इसके प्रमोशन में शामिल होना उनके सपोर्ट दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है. दूसरी तरफ तेजस्वी प्रकाश को 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर पैपराजी से मिलते देखा गया. यहां वो कॉमेडियन और शो की होस्ट भारती सिंह के साथ पोज कर रही थीं. बातों-बातों में तेजस्वी ने कहा कि करण का उनके लिए बनवाया गया टैटू उनके लिए गर्व की बात है.

एक्ट्रेस के ओटीटी शो की बात करें तो 'साइको सैयां' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो चुका है. इसमें भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन और एक्टर अनुद सिंह ढाका ने भी काम किया है. तेजस्वी प्रकाश इस शो में चारु नाम की लड़की का रोल निभा रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement