scorecardresearch
 

Kapil Sharma ने किए स्वर्ण मंदिर के दर्शन, शेयर की तस्वीर, लिखा- 'श्री दरबार साह‍िब से आशीर्वाद'

अंधेरे में जगमगाते स्वर्ण मंद‍िर की फोटो बेहद शानदार है. वहीं एक अन्य फोटो में कप‍िल, मंद‍िर की ओर हाथ जोड़े खड़े देखे जा सकते हैं. उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- 'श्री दरबार साह‍िब से आशीर्वाद.'

Advertisement
X
कप‍िल शर्मा
कप‍िल शर्मा
स्टोरी हाइलाइट्स
  • जन्मद‍िन पर कप‍िल ने स्वर्ण मंद‍िर के किए दर्शन
  • बर्थडे पर खूब मचाया धमाल

कॉमेडी किंग कप‍िल शर्मा ने 3 अप्रैल को जोर-शोर से अपना जन्मद‍िन मनाया. पर‍िवार और दोस्तों के साथ कप‍िल ने पार्टी सेल‍िब्रेट की और जमकर नाच-गाना भी हुआ. पार्टी की वीड‍ियोज और फोटोज आने के बाद अब कप‍िल ने अमृतसर स्थ‍ित श्री दरबार साह‍िब (स्वर्ण मंद‍िर) के दर्शन करते अपनी फोटोज शेयर की है. उन्होंने ये तस्वीरें 4 अप्रैल की सुबह साझा की है.  के दर्शन करते कप‍िल की इन फोटोज पर फैंस का भी रिएक्शन आया है. 

फैंस ने कप‍िल की खींची टांग 

कप‍िल की इन तस्वीरों का समय देखें तो अंदाजा लगा सकते हैं क‍ि कॉमेड‍ियन ने अहले सुबह स्वर्ण मंद‍िर के दर्शन किए हैं. रात के अंधेरे में जगमगाते स्वर्ण मंद‍िर की फोटो बेहद शानदार है. वहीं एक अन्य फोटो में कप‍िल, मंद‍िर की ओर हाथ जोड़े खड़े देखे जा सकते हैं. उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- 'श्री दरबार साह‍िब से आशीर्वाद.' कप‍िल के इस पोस्ट पर फैंस ने भी कमेंट किया है. एक शख्स ने कप‍िल की टांग खींचते हुए लिखा- 'पाजी आपको अक्षय सर ने जल्दी सोने को बोला है, आप फ‍िर भी अब तक सोए नहीं.' एक अन्य ने लिखा- 'सुबह सुबह दर्शन हो गए वाहेगुरु के दरबार के.' 

The Crown एक्ट्रेस ने पहना भेड़ की खाल से बना मल्टीकलर गाउन, 4 लाख से भी ज्यादा है कीमत

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कप‍िल ने अपने बर्थडे पर खूब धमाल मचाया. उनका एक वीड‍ियो सामने आया है जिसमें वे धमाकेदार तरीके से सिंगर्स के साथ नाचते-गाते दिखाई दिए. उन्होंने 'मेरे रश्के कमर' गाने में सिंगर्स के साथ सुर में सुर मिलाया. वीड‍ियो में कप‍िल अपनी बर्थडे पार्टी के रंग में रंगे दिखे. 

The Kashmir Files: 'कृष्णा' के किरदार के लिए दर्शन कुमार नहीं अक्षय कुमार थे डायरेक्टर की पहली चॉइस?

अक्षय ने कप‍िल को किया बर्थडे विश 

कप‍िल को हर तरफ से बधाईयां मिली जिसमें अक्षय कुमार का बर्थडे विश काफी खास था. अक्षय ने कप‍िल के साथ गले लगाते एक फोटो साझा कर लिखा- आशा करता हूं क‍ि इस साल तेरे लोखंडवाला ही नहीं बांद्रा में भी बहुत सारे घर हों. तुम्हें हमेशा बेस्ट मिले भाई, हैप्पी बर्थडे कप‍िल शर्मा. अक्षय के अलावा द कप‍िल शर्मा शो की कास्ट एंड क्रू समेत बीटाउन सेलेब्स ने भी कप‍िल को जन्मद‍िन की मुबारकबाद दी थी. 

 

Advertisement
Advertisement