बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म रहा है, जहां शो में आते ही सोशल मीडिया पर सपोर्टर्स के बीच जंग छिड़ जाती है. कई बार कंटेस्टेंट को ट्रोलिंग करने से बाज नहीं आते हैं.
वहीं सोशल मीडिया के साथ ही बिग बॉस हाउस में कई ऐसे मौके रहे हैं, जहां कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश की है. कई बार पर्सनल कमेंट्स, बॉडी शेमिंग, ऐज शेमिंग जैसे कई किस्से रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से ही शमिता शेट्टी की उम्र को लेकर उनके साथ कई कंटेस्टेंट उनपर पर्सनल कमेंट कर रहे हैं.
BB OTT: राकेश बापत की टांग खिंचाई, शमिता शेट्टी संग शादी कराने पर तुले घरवाले
उम्र की बात है, तो सलमान खान को देखें
शो पर हो रहे ऐज शेमिंग पर काम्या पंजाबी कहती हैं, 'मैंने भी सुना है कि शमिता को लेकर ऐज शेमिंग की बातें चल रही हैं. मैं इसे एक वाहियात सोच मानती हूं. इंसान की परख उसके उम्र से नहीं की जाती है. अगर शमिता जीतती भी है, तो उनके लिए परेशानी हैं. लोग यही कहेंगे कि कॉन्ट्रोवर्सी या करण जौहर को बाहर से जानती है. ऐसे लोगों के अचीवमेंट को गिना नहीं जाता है. उन्हें कहा जाता है कि वे फेवर्ड ही है. रही बात उम्र की, तो हमारे होस्ट सलमान खान को ही देख लें. वे कितने अच्छे अच्छों को पानी पीला दें. वहीं सिद्धार्थ भी 40 साल का था. उस चालीस साल के लड़के की फैन फोलोइंग और क्रेज देखो. एक वक्त ऐसा भी था कि वो पूरा अकेला घरवालों से लड़ रहा था. बंदे ने ट्रॉफी जीती है और वो डिजर्व भी करता है, तो ऐज के बारे में बात न ही करें, तो बेहतर है.'
सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह को IMDB पर मिली सबसे ज्यादा रेटिंग, इन फिल्मों को पछाड़ा
आज भी 'ओए डिवोर्सी' कहकर ट्रोल करते हैं
काम्या पंजाबी पर भी पर्सनल अटैक हो चुके हैं. खुद पर होने वाले ट्रोलिंग पर काम्या कहती हैं, 'मुझे आज भी लोग ट्रोल करते हैं. आप मेरे ट्विटर पर जाकर देखें, लोग शुरू हो गए हैं हाय डिवोर्स, ओए डिवोर्सी जैसे कमेंट करते रहते हैं. यह चलता रहता है. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है. ये मेरे साथ हर साल हुआ है. मैं बिग बॉस के अंदर थी, तब भी हुआ था और जब बाहर निकली हूं, तब भी होता रहता है. मैं बिग बॉस देखती रहती हूं और मुझे जो सही लगता है उसे पोस्ट करती हूं. फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं. क्योंकि ये मेरे अपने नहीं हैं. वहीं दोबारा एंट्री पर काम्या कहती हैं, अगर मुझे दोबारा एंट्री के लिए बुलावा आता है, तो मैं सोचूंगी. मैंने अभी तक कुछ प्लान नहीं किया है. वैसे मुझे वो जगह बहुत पसंद है.'