scorecardresearch
 

इंडियन आइडल कंटेस्टेंट को मिला बड़ा मौका, शो से मिला सिंगिंग का ऑफर

इंडियन आइडल 11 में एक ऐसे कंटेस्टेंट का चयन हुआ है, जिन्हें म्यूजिक कंपोजर अजय-अतुल ने भविष्य में गाने के लिए साइन किया है. इस कंटेस्टेंट का नाम जन्नाबी दास है. म्यूजिक कंपोजर अजय-अतुल शो में बतौर गेस्ट शामलि हुए थे.

Advertisement
X
जन्नाबी दास
जन्नाबी दास

म्यूजिक शो इंडियन आइडल से कई कंटेस्टेंट की किस्मत खुली है. अब इंडियन आइडल 11 में भी एक ऐसे कंटेस्टेंट का चयन हुआ है, जिन्हें म्यूजिक कंपोजर अजय-अतुल ने भविष्य में गाने के लिए साइन किया है. इस कंटेस्टेंट का नाम जन्नाबी दास है. म्यूजिक कंपोजर अजय-अतुल शो में बतौर गेस्ट शामलि हुए थे.

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि जन्नाबी को कौन से प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है. उन्होंने शो के दौरान वादा किया कि वह भविष्य में उनकी देखरेख में गाना गाएंगी. जन्नाबी मूलत: दिल्ली से हैं और उन्होंने शो में 'मेरा नाम चिन चिन चू' पर परफॉरमेंस दी. इस गाने को 1958 में गीता दत्त ने गाया था.

इस गाने में जन्नाबी की आवाज सुनकर दोनों म्यूजिक कंपोजर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने जन्नाबी को नए गाने के लिए साइन कर लिया. इस सीजन को अभी तक अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल जज कर रहे थे. विशाल ने भी जन्नाबी की पर्फोर्मेंस को खूब पसंद किया. विशाल ने कहा, 'जब भी आप परफॉरमेंस देती हो तो पूरे सेट को रॉक कर देती हो. मैं इतना ही कहूंगा कि तुम अन्य पर्फोमर से अलग हो, जबकि अन्य पर्फोमर आपके जैसी सिंगिंग नहीं कर सकते.'

Advertisement

इंडियन आइडल से अलग हुए अनु मलिक

सिंगर और कंपोजर अनु मलिक पर कई महिलाओं ने #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे. जिसके बाद अब अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 से बाहर हो गए हैं. अनु मलिक ने बीते दिनों सोशल मीड‍िया पर बवाल मचने के बाद एक ओपन लेटर भी लिखा था. लेकिन विवाद नहीं थमने के बाद अनु मलिक ने शो से बाहर जाने का फैसला किया है.

सूत्रों के मुताबिक अनु मलिक अब इंडियन आइडल 11 से बाहर हो चुके हैं. हालांकि उनकी जगह किस म्यूजिक कंपोजर को रिप्लेस किया गया है, इसकी जानकारी साफ तौर पर सामने नहीं आई है. अनु मलिक पर लगे आरोपों के बाद सोनी टीवी को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा था. आयोग ने नोटिस को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया था.

Advertisement
Advertisement