ऑल्ट बालाजी ने अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का पहला गाना 'मेरे लिए' रिलीज कर दिया है. इस गाने में रूमी (सोनिया राठी) और अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) के रिश्तों की परेशानियों को दिखाया गया है.
ये गाना मल्टी-टैलेंटेड अखिल सचदेवा द्वारा रचित, गाया और लिखा गया, इस कम्पोजीशन में संगीत प्रेमियों के बीच चार्टबस्टर बनने के लिए सभी गुण हैं. अखिल की सुरीली आवाज गाने के मूड को सेट करती है और उनके लिरिक्स 'मेरे लिए' को हर रोमांटिक इंसान की प्लेलिस्ट में जगह दिलवाने के लिए काफी है. गाना रिलीज कर चैनल ने रूमी और अगस्त्य के प्यार की गहराई का परिचय दिया है.
वहीं वीडियो में यह गाना अगस्त्य का रूमी के प्रति जुनून और इनकार के बारे में है और एक पॉइंट आता है जब वह अपने और रूमी के बारे में अपनी कहानी सुनाते हैं. यह मेलोडी गीत प्रेम के सार और भावना के बारे में है.
बर्थडे: शाहरुख की लाडली हैं सुहाना, बेटी को डेट करने वाले के लिए बनाए थे 7 रूल्स
अखिल सचदेवा कहते हैं,'' 'मेरे लिए' एलबम के लिए बनाये जाने वाला आखिरी गाना था. निर्माता एक दिल तोड़ने वाला गाना चाहते थे और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे एक्सप्लोर करने की अनुमति दी. यह एक बहुत ही दिल तोड़ने वाला और पॉवरफुल मेलोडी है. यह गाना हमेशा खास रहेगा क्योंकि जिस दिन मैंने इसे बनाना शुरू किया, उस दिन मैंने अपनी बहन को कोविड के कारण खो दिया था. मुझे नहीं पता था कि मैं इसे बनाने के लिए तैयार था या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि पूरी वाइब ने मुझे गाने के लिए प्रेरित किया और इस तरह यह गाना बन गया. इससे बहुत सारी व्यक्तिगत भावनाएं जुड़ी हुई हैं और यह सिद्धार्थ के व्यक्तित्व और शो के समग्र वाइब के साथ बिल्कुल सही बैठता है. मैं यह गीत अपनी बहन को डेडिकेट करता हूं".
"मेरे दोनों गाने 'तेरे नाल' और 'मेरे लिए' बेहतरीन साउंड और प्रोडक्शन वैल्यू के साथ पावरफुल मैलोडीज हैं. मुझे उम्मीद है कि मेरे दोनों गाने विनर होंगे. उन्होंने आगे कहा- गानों की हुक लाइन ने पहले ही दिल जीत लिया है,”
ऋतिक रोशन संग 'काइट्स' में नजर आई ये एक्ट्रेस, 43 साल की उम्र में बन गई हैं दादी
'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य राव और रूमी देसाई की कहानी है जो बहुत अलग दुनिया से दो लोग हैं. न केवल उनकी दुनिया अलग-अलग है, बल्कि वे एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत भी हैं. आखिरकार, वे दोनों प्यार और दिल टूटने का एहसास अनुभव करते हैं. जब वे अपने जुनून का पीछा कर रहे थे तब प्यार उनके जीवन में एंट्री लेता है.
11:11 प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित, 'ब्रोकन लेकिन ब्यूटीफुल 3' अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) और रूमी (सोनिया राठी) के रिश्ते में उतार-चढ़ाव दिखाती है, जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता, लेकिन शिफ्ट हो जाता है. श्रृंखला में एहान भट, जाह्नवी धनराजगीर, मनवीर सिंह, तान्या कालरा और सलोनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह शो ऑल्ट बालाजी पर 29 मई, 2021 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.