बिगबॉस ओटीटी का फिनाले नजदीक आ गया है. जल्द ही पहले सीजन के विनर का पता भी चल जाएगा. शो को फैंस ने काफी पसंद किया है और जिन कुछ चीजों की चर्चा शो में सबसे ज्यादा देखने को मिली उसमें से एक है राकेश बापत और शमिता शेट्टी की बॉन्डिंग. राकेश और शमिता का रोमांस शो में लगातार देखने को मिला. भले ही इसमें दिव्या अग्रवाल की वजह से काफी उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ा और काफी कन्फ्यूजन क्रिएट हुआ मगर शो में कनेक्शन टूटने के बाद भी राकेश और शमिता के दिल का कनेक्शन नहीं टूटा. अब दोनों की बॉन्डिंग पर राकेश बापत की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने रिएक्ट किया है.
अगर राकेश खुश तो मैं भी खुश
रिद्धि ने दोनों की बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि- अगर राकेश खुश हैं तो मैं भी खुश हूं. ये उनकी पर्सनल स्पेस है. मैं इस शो में राकेश को देखना पसंद कर रही हूं. जैसा आप उन्हें शो में देख रहे हैं वे बिल्कुल ऐसे ही हैं. अगर किसी जगह पर दो से ज्यादा लोग रहते हैं तो राकेश के लिए वो भीड़ के समान है. वे जो चाहते हैं उसे कहने के लिए ना तो चिल्लाते हैं ना तो उस बारे में ज्यादा किसी से बात करते हैं. वे सिर्फ उसी शख्स से बात करते हैं जिसपर उन्हें ज्यादा भरोसा है.
दोस्त निशांत का गेम शानदार
वहीं निशांत बहुत अच्छा खेल रहे हैं और वे भी मेरे अच्छे दोस्त हैं. मुझे पता था कि वे शो का हिस्सा बनने वाले हैं और वे बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं. वो काफी मनोरंजन कर रहे हैं. मुझे तो ऐसा लग रहा है कि मैंने सिर्फ अपनो दोस्तों से भरा शो ही देखा है. इसमें राकेश, निशांत और रिद्धिमा ने पार्टिसिपेट किया. बता दें कि हाल ही में कश्मीरा शाह ने राकेश संग रिद्धि के रिश्ते पर सवाल उठाया था और उन्हें जोरू का गुलाम कहा था. अब इसपर रिद्धि ने कमेंट करते हुए कश्मीरा से कहा कि- एक्सक्यूज मी, कृपया लूज कमेंट्स ना करें.
सलमान खान ने की भांजी अलीजे की तारीफ, बोले- अरे वाह, आप कितने अच्छे लग रहे हो बेटा
इन पांच कंटेस्टेंट्स के बीच जंग
बता दें कि करण जौहर के शो बिगबॉस ओटीटी में फिनाले जल्द ही आने वाला है. शो में फाइनल राउंड तक राकेश बापत, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल पहुंच गए हैं. सोशल मीडिया पर दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. अब जल्द ही ये पता चल जाएगा कि आखिर बिग बॉस ओटीटी का पहला विनर कौन होगा.