scorecardresearch
 

कहां हैं 'बालिका वधू' की ये 'बींदणी'? शोबिज छोड़ बनी बिजनेसवुमन, जीती है लैविश लाइफ

टीवी की दुनिया में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाकर दूसरी राह चुनी है. उन्हीं में से एक 'बालिका वधू' की एक्ट्रेस नेहा मर्दा भी हैं. नेहा अब बिजनेसवुमन बन चुकी हैं. आइए उनकी जर्नी के बारे में जानते हैं...

Advertisement
X
अब क्या कर रहीं नेहा मर्दा?  (Photo: Instagram @nehamarda)
अब क्या कर रहीं नेहा मर्दा? (Photo: Instagram @nehamarda)

एक्ट्रेस नेहा मर्दा को तो आप जानते ही होंगे. नेहा को टीवी के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' से घर-घर में पहचान मिली. शो में उन्होंने गहना का किरदार निभाया था. मगर अब वो एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बन चुकी हैं. फिलहाल वो अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं.

नेहा ने कैसे किया बिजनेस का रुख?

बता दें कि नेहा मर्दा ने करियर के पीक पर साल 2012 में आयुष्मान अग्रवाल संग शादी रचाई थी. शादी के बाद वो एक बच्चे की मां बनीं. इसके बाद उन्होंने शोबिज से दूरी बना ली. प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने अपना डियोडरेंट ब्रांड शुरू किया था. वो अब अपने बिजनेस पर ध्यान दे रही हैं. नेहा ने ईटाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बिजनेसुवमन बनने की जर्नी पर भी बात की थी. 

नेहा ने कहा था- बिजनेसवुमन बनना कभी भी मेरे दिमाग या सपने में नहीं था. मैं वो इंसान हूं, जो आज भी दिन में 10-12 घंटे काम करने में यकीन रखती हूं. डेली सॉप एक्टर होने की वजह से इसकी आदत हो जाती है. 

डियोडरेंट ब्रांड शुरू करने पर एक्ट्रेस ने कहा था- मुझे लगता है कि पसीना आना परेशानी की बात नहीं है, बल्कि स्मेल से प्रॉब्लम होती है. ये स्मेल किसी के मुंह, पैर और अंडरआर्म्स से आ सकती है. ये एक बड़ी प्रॉब्लम है. हालांकि, लोग इसके बारे में बात नहीं करते हैं. मैं चाहती हूं कि लोग इस चीज का ध्यान रखें. इसलिए डियोडरेंट ब्रांड शुरू करने के पीछे मेरी यही सोच थी. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

कब कमबैक करेंगी नेहा मर्दा?

गहना से पूछा गया था कि क्या वो स्क्रीन पर वापसी करेंगी? इसपर उन्होंने कहा था- मैं काफी समय से अपने काम को मिस कर रही हूं. मदरहुड खूबसूरत चीज है, लेकिन एक एक्टर होना मुझे जिंदगी देता है. मैं चाहे कितनी भी बिजी हो जाऊं, लेकिन एक्टिंग के बिना मैं नहीं रह सकती. मैं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जल्द जानकारी दूंगी. 

गहना से ये भी पूछा गया था कि क्या उनके पति और सास-ससुर उनके काम को लेकर कितने सपोर्टिव हैं. इसपर एक्ट्रेस कहा था- सपोर्ट तब करते जब उनके कल्चर में नहीं होता. हमारे घर में सभी पढ़े लिखे हैं और सभी काम कर रहे हैं. मेरी सास का मानना है कि अगर आप कुछ कर सकते हो तो जरूर करो. मेरे परिवार का मानना है कि हमें काम करना चाहिए. वो हमें वक्त, पैसा, जीवन और सेल्फ ग्रोथ की वैल्यू सिखाते हैं. मैं खुशकिस्तम हूं कि मुझे ऐसे ससुरालवाले मिले. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement