scorecardresearch
 

सुशांत सिंह राजपूत संग अंकिता लोखंडे ने याद की पहली मुलाकात, बोलीं- वे काफी गुस्से में थे

अंकिता ने कहा कि जब मैं आखिरकार नीचे आई तो मैं जाकर गाड़ी के पीछे वाली सीट पर बैठ गई. मां भी साथ में थीं और मैं सो गई. अंकिता ने बताया कि सुशांत इस दौरान काफी गुस्से में आ गए थे. उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी ली और रैश ड्राइविंग करने लगे. सुशांत को मेरे अंदर हीरोइन वाला एटीट्यूड लगा था. बता दें कि अंकिता और सुशांत दोनों छह साल तक रिलेशनशिप में रहे. 

Advertisement
X
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अंकिता ने बताई सुशांत संग पहली मुलाकात
  • बोलीं- वह काफी गुस्से में थे
  • विक्की संग शादी करने वाली हैं एक्ट्रेस

एक टीवी शो के दौरान हाल ही में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत संग पहली मुलाकात के बारे में बताया. किस्सा बताते हुए अंकिता ने कहा कि सुशांत संग उनकी पहली मुलाकात काफी अजीब थी. सुशांत सेट पर काफी चुपचाप रहते थे. वह अपनी ही दुनिया में खोए रहते थे. हम सभी को एक बार एक प्रोमो शूट के लिए कहीं जाना था. उन्हें मुझे मेरे घर लेने आना था. वह नीचे मेरा इंतजार कर रहे थे और मैं ऊपर तैयार हो रही थी. मैंने अपने बाल बनाने करीब सुबह 4 बजे शुरू किए और 6 बजे तक मेरे बाल बने. सुशांत मेरे लिए सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे थे. 

अंकिता ने बताया पूरा किस्सा
अंकिता ने कहा कि जब मैं आखिरकार नीचे आई तो मैं जाकर गाड़ी के पीछे वाली सीट पर बैठ गई. मां भी साथ में थीं और मैं सो गई. अंकिता ने बताया कि सुशांत इस दौरान काफी गुस्से में आ गए थे. उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी ली और रैश ड्राइविंग करने लगे. सुशांत को मेरे अंदर हीरोइन वाला एटीट्यूड लगा था. बता दें कि अंकिता और सुशांत दोनों छह साल तक रिलेशनशिप में रहे. 

हालांकि, दोनों के बीच किस बात को लेकर ब्रेकअप हुआ, यह कुछ साफ नहीं हो पाया है. सुशांत इसके बाद कई एक्ट्रेसेस संग रिलेशनशिप में आए. निधन से पहले वह रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे. वहीं, अंकिता लोखंडे इस समय विक्की जैन को डेट कर रही हैं. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे. 14 जून को सुशांत बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे. साल 2020 से यह गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है. 

Advertisement

बॉयफ्रेंड संग शादी करने वाली हैें अंकिता लोखंडे! शाहीर शेख ने खोली पोल

सुशांत का केस ईडी, सीबीआई और एनसीबी हैंडल कर रही है. अभी तक केस में कोई भी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है. सुशांत को आखिरी बार मुकेश छाबड़ा की फिल्म 'दिल बेचारा' में देखा गया था. इस फिल्म में वह संजना सांघी संग नजर आए थे. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था. फिल्म को काफी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था. ऑडियन्स और क्रिटिक्स को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी. 

 

Advertisement
Advertisement