scorecardresearch
 

'12 नहीं अब 8 घंटे करुंगा काम', पिता बनने के बाद बोला फेमस एक्टर, बच्चे पर देंगे ध्यान

टीवी एक्टर किंशुक ने बेटे के पिता बनने की अपनी खुशी जाहिर की. साथ ही यह भी बताया कि वह बच्चे और अपने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए अपने काम के घंटे कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

Advertisement
X
एक्टर किंशुक वैद्य ने लिया बड़ा फैसला (Photo: instagram/@kinshukvaidya54)
एक्टर किंशुक वैद्य ने लिया बड़ा फैसला (Photo: instagram/@kinshukvaidya54)

मां बनने के बाद बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस काम और फैमिली के बीच बैलेंस बनाने के लिए काम के घंटों को लेकर मुखर हो रही हैं. दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे और राधिका आप्टे ने 12 घंटे की शिफ्ट की मांग की है, ताकि बच्चों के साथ समय बिता सकें. लेकिन अब इसमें एक एक्टर का भी जुड़ गया है.

8 मार्च को फेमस टीवी शो 'शाका लाला बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य पिता बन गए थे. उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया. अब पिता बनने की अपनी खुशी जाहिर करते हुए किंशुक का मानना हैं कि पिता बनने का एहसास अभी भी उन्हें पूरी तरह से समझ नहीं आया है.

HT को दिए इंटरव्यू में किंशुक ने कहा, 'सब कुछ इतनी तेजी से हो रहा है. हम अभी भी इन नए एहसासों को समझने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि बच्चा हमें हर पल व्यस्त रखे हुए है. हम अब हर मिनट कुछ नया सीख रहे हैं. यह एक बहुत ही अनोखा एहसास है. इसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है.' इसके साथ ही उन्होंने क्या कुछ कहा जानिए.

एक्टर किंशुक वैद्य ने क्या कहा?
अपनी पत्नी दीक्षा और बच्चे की सेहत के बारे में बताते हुए, वह कहते हैं, 'दीक्षा को कल ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है. बच्चा और दीक्षा, दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं. उम्मीद थी कि नॉर्मल डिलीवरी होगी, लेकिन आखिरी मिनट में सी-सेक्शन करना पड़ा. अच्छी बात यह है कि दीक्षा अब तेजी से ठीक हो रही है. अभी हमारे लिए सबसे जरूरी यही है.'

Advertisement

एक्टर ने आगे कहा, 'हमारा बेटा बहुत ही प्यारा और स्वस्थ है. मेरी हमेशा से यही ख्वाहिश थी कि बेटा हो, जबकि दीक्षा के लिए बस बच्चे का स्वस्थ होना ही सबसे जरूरी था. हमारे दोस्तों और करीबियों ने तो बच्चे के जेंडर का अंदाजा लगाने को एक मजेदार खेल ही बना लिया था. इस समय हमारे आस-पास का माहौल बहुत ही खास और जोश से भरा हुआ है.'

काम के घंटे कम कर दूंगा- किंशुक
जब उनसे पूछा गया कि दीक्षा के प्रेग्नेंट होने के बाद से क्या कुछ बदला है? तो किंशुक ने बताया कि पिता बनने के बाद उन्होंने अपने काम और पर्सनल के बीच संतुलन (work-life balance) के बारे में फिर से सोचना शुरू कर दिया है. किंशुक कहते हैं, 'अब जब मैं पिता बन गया हूं, तो मैं काम के घंटे कम करना चाहूंगा. मैं ऐसा पिता नहीं बनना चाहता जिसका बच्चा उसे देख ही न पाए, क्योंकि वह हमेशा काम में ही व्यस्त रहता हो. मैं अभी शूटिंग कर रहा हूं, लेकिन दीक्षा के साथ रहने के लिए मैंने कुछ दिनों का ब्रेक लिया है. कुछ दिनों बाद जब मैं काम पर वापस लौटूंगा, तो मैं अपने काम के घंटे कम कर दूंगा—शायद 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे कर दूंगा, और उससे ज्यादा काम नहीं करूंगा.'
 
जल्द करेंगे बच्चे का फेस रिवील
हालांकि एक्टर को अपने बच्चे को फैंस से मिलवाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि वे अभी कुछ परंपराओं का पालन करना चाहेंगे और कुछ समय तक अपनी पर्सनल लाइफ को सबसे दूर रखना ही पसंद करेंगे. उन्होंने कहा, 'अभी हमारा उसकी तस्वीरें शेयर करने का कोई इरादा नहीं है, हम सही समय आने पर ही इस बारे में फैसला लेंगे. मुझे लगता है कि आप किसी चीज को लोगों से जितना ज्यादा दूर रखते हैं, उसे लेकर लोगों में उतनी ही ज्यादा एक्साइटमेंट पैदा होती है. सही समय आने पर हम उसे सोशल मीडिया से भी रूबरू करवाएंगे.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement