टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह ने बताया कि वो कास्टिंग काउच की शिकार रही हैं. उनके साथ ये बुरा एक्सपीरियंस लाइफ में बस एक बार हुआ.
टेली मसाला संग बाचतीत में उन्होंने कहा- मैं पहली और आखिरी बार एक मूवी ऑडिशन के लिए गई थी. वो प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बैठा हुआ था. धीरे-धीरे वो मेरी तरफ आया.
''उसने मेरी थाई पर अपना हाथ रखा. मैं तुरंत वहां से उठी. उसने मुझे कहा- तुम तो हीरोइन मटीरियल हो. मूवी में ऐसा होगा, वैसा रोल होगा.''
शिखा ने बताया कि उन्होंने शख्स का हाथ झटका. उसने पूछा कि क्या हो गया. एक्ट्रेस ने कहा- मैं खड़ी रहती हूं आप बात करो.
उसने कहा- अरे नहीं. ये सब कुछ तो होता रहता है. मैंने उसे कहा- नहीं, अगर ये सब होगा तो मुझसे नहीं होगा, मैं तुरंत वहां से उठी.
''जिस शख्स ने मुझे वहां भेजा था मैंने उसे सब कुछ बताया. उसे कहा कि वो मुझे तो क्या, आगे से किसी लड़की को वहां पर ना भेजें.''
शिखा ने बताया कि वो फिल्ममेकर बड़ा और जाना पहचाना नाम है. लोग उन्हें पूछते थे क्यों फिल्म नहीं करती. इसी कारण से उन्होंने फिल्मों से तौबा की.
एक्ट्रेस के मुताबिक, इस इंसीडेंट के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई और टीवी पर ही काम करने का फैसला किया. कास्टिंग काउच की घटना ने उन्हें ट्रॉमा दिया.