scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

करोड़पति एक्टर ने 29 की उम्र में रचाई शादी, ब्रेकअप के बाद छिपाया रिश्ता? बोला- नहीं बताऊंगा

अभिषेक कुमार
  • 1/9

उड़ारियां शो के लीड एक्टर अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक थे. बिग बॉस खत्म होने के बाद वो अपने करियर के पीक पर हैं. 
 

अभिषेक कुमार
  • 2/9

बिग बॉस के बाद उन्हें लाफ्टर शेफ में आने का मौका मिला. इसके बाद वो रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो तुझसे है आशिकी में नजर आए. शो में उन्हें खूब पसंद किया गया.  

अभिषेक कुमार
  • 3/9

अब सुरभि चंदना ने उन्हें अपने न्यू लॉन्च शो इश्क दम और इडली रसम में लीड हीरो के तौर पर कास्ट किया है. शो में वो शेफ की भूमिका में हैं. शेफ बनकर अभिषेक फैन्स का दिल जीत चुके हैं. 

Advertisement
अभिषेक कुमार
  • 4/9

मतलब अभिषेक ने कुछ ही सालों में लोकप्रियता, काम और पैसा तीनों चीजें हासिल कर लीं. ईशा मालवीय संग उनका ब्रेकअप भी सुर्खियों में रहता है. 
 

अभिषेक कुमार
  • 5/9

शो के प्रमोशन के दौरान अभिषेक से पूछा गया क्या अपना अगला रिलेशन पब्लिक करने से पहले आप सोचेंगे. या फिर पहले की तरह इसे लेकर ओपन रहेंगे. 

अभिषेक कुमार
  • 6/9

फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया. अभिषेक ने कहा कि अभी मैं डेटिंग के बारे में नहीं सोच रहा हूं. ना मैं सोचना चाहता हूं. मैं जैसू हूं ठीक हूं. 
 

अभिषेक कुमार
  • 7/9

अभिषेक कहते हैं कि मैं 29 का हूं. अब अगर लाइफ में कोई आया, तो प्राइवेट ही रखूंगा, जब तक हम इसे लेकर कंफर्म ना हो जाएं. अगर मैं रिलेशन पब्लकि कर दूं और वो छोड़कर चली जाए, तो क्या कर लूंगा. 
 

अभिषेक कुमार
  • 8/9

हो सकता है कि मैं पब्लिक ही ना करूं. शादी भी कर लूं, पता ही ना चले. सीधा फोटो आ जाए. बताऊं ही नहीं, क्या पता अभी ही मेरी शादी हो गई हो.

अभिषेक के इस कमेंट से फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कहीं उन्होंने गुपचुप शादी तो नहीं कर ली. 

 

अभिषेक कुमार
  • 9/9

All Photo: Instagram @aebyborntoshine

Advertisement
Advertisement
Advertisement