scorecardresearch
 

ये रिश्ता... की नायरा बनीं शोले की बसंती, Video हुआ वायरल

एक वीडियो में श‍िवांगी जोशी शोले की बसंती बनकर इस फिल्म का सीन रीक्रिएट कर रही हैं. 

Advertisement
X
श‍िवांगी जोशी
श‍िवांगी जोशी

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानी शिवांगी जोशी को आप एक नए अंदाज में देख सकते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे शोले की बसंती बनकर इस फिल्म का सीन रीक्रिएट कर रही हैं.  

शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है. हालांकि, यह सब उन्होंने अपने सीरियल के लिए किया है. एक एपिसोड के लिए शिवांगी और मोहसिन अपने कॉलेज के फ्रेशर नाईट के लिए फिल्म शोले के बसंती और वीरू बने हुए हैं. शूट के बाद शिवांगी को मस्ती करनी थी और इसी कारण उन्होंने ये वीडियो बनाया.

A post shared by (@xx.kairaobsession.xx) on

कार्तिक-नायरा यानी मोहसिन खान और शिवांगी जोशी रियल लाइफ कपल हैं. सेट पर ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, लेकिन पिछले दिनों आईं खबरों की मानें तो उनके बीच सब ठीक नहीं चल रहा है.

Advertisement

स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से लिखा है- दोनों के बीच सब ठीक नहीं है. दोनों अब पहले की तरह बर्ताव नहीं करते.हालांकि शिवांगी ने 3 जून को ही मोहसिन संग अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. अब उनके मनमुटाव की खबरों में कितनी सच्चाई है ये कहा नहीं जा सकता.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement