scorecardresearch
 

जब यामी गौतम ने पैरेंट्स को बताई विकी डोनर की कहानी, ऐसा था रिएक्शन

व‍िकी डोनर फेम एक्ट्रेस यामी गौतम और शुभ मंगल सावधान के निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2018 के एक अहम सत्र में श‍िरकत की. इस दौरान यामी ने बताया कि साउथ की फिल्मों में काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा.

Advertisement
X
यामी गौतम
यामी गौतम

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2018 के एक अहम सत्र में यामी गौतम और फिल्म डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना ने शिरकत की. इस दौरान यामी ने अपने करियर के बारे में दिलचस्प बातें शेयर कीं. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जन्मीं और चंडीगढ़ में पली-बढ़ी यामी साउथ की लगभग सभी भाषा में फिल्में कर चुकी हैं. इस सेशन को प्रीति चौधरी ने मॉडरेट किया.

यामी ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म विकी डोनर की, तब वे फिल्मों को एक्स्प्लोर कर रही थीं. विकी डोनर की कहानी उन्हें फ्रेश लगी. जब उनके पैरेंट्स ने फिल्म के सब्जेक्ट के बारे में पूछा तो यामी ने उन्हें स्क्र‍िप्ट थमा दी. स्क्र‍िप्ट पढ़ने के बाद यामी ने माता-पिता ने कहा कि ये बहुत अच्छी और मजेदार स्टोरी है. इस तरह की मॉडर्न सब्जेक्ट पर बहुत कम फिल्में बनती हैं.

Advertisement

Zero Release: शाहरुख खान के लिए अनुष्का शर्मा ने लिखा थैंक्यू नोट

यामी ने बताया कि वे साउथ की किसी भी भाषा की फिल्म में काम कर सकती हैं. उन्होंने फीवर की हालत में भी मलयालम फिल्म में पूरी तरह सही डायलॉग बोले. यामी ने बताया कि साउथ के फिल्मकार अपने काम के प्रति बेहद पंक्चुअल हैं. उनका शेड्यूल, रेपअप, लोकेशन सभी कुछ एक दम क्लीयर होते हैं. 

View this post on Instagram

Celebrating love and happiness tonight with @priyankachopra and @nickjonas ❤

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

Naseeruddin Shah in Ajmer Lit Fest नसीरुद्दीन शाह का पुतला फूंका, कार से नहीं उतर सके

फिल्मकार आरएस प्रसन्ना शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्म निर्देशित कर चुके हैं. ये उनके निर्देशन में बनी पहली हिंदी फिल्म है. प्रसन्ना ने कहा कि उन्होंने फिल्म की कहानी अंग्रेजी में सोची थी. फिर इसे लिखा और हिंदी में ट्रांसलेट किया. शुभ मंगल सावधान बनाना उनके लिए आसान रहा, क्योंकि उनके पास एक अच्छी टीम थी.  प्रसन्ना ने बताया कि वे एक स्टोरी पर काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वे इसकी घोषणा जल्द करेंगे.

Advertisement
Advertisement