जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की बेहद चर्चित स्टार किड्स में से हैं. जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था और वे इस फिल्म के बाद से ही जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं. उनके पास कई प्रोजेक्ट्स भी हैं लेकिन नेशनल लॉकडाउन के चलते जाह्नवी अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं और घर पर ही वर्कआउट्स पर फोकस कर रही हैं. जाह्नवी की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे अपनी मां श्रीदेवी की बहन श्रीलता के साथ देखी जा सकती है.
इससे पहले भी जाह्नवी की एक बचपन की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वे अपनी बहन खुशी कपूर के साथ दिखी थी. इस तस्वीर में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को भी देखा जा सकता था. फैंस भी इस फोटो को काफी पसंद किया था. बता दें कि जाह्ववी अपनी बहन के काफी करीब है और वे अक्सर लॉकडाउन में अपनी बहन के साथ मस्ती-मजाक करती हैं.
Rare pic - #Sridevi's only sister #Srilatha (or #Srilata) with #JanhviKapoor pic.twitter.com/KI8KHeYcRc
— Sridevi (@SrideviKapoor) March 19, 2020
जाह्नवी के पास हैं कई प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन ये सभी फिल्में लॉकडाउन के कारण अटकी हुई हैं. वे करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म दोस्ताना 2 और तख्त में भी काम कर रही हैं. तख्त एक मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट है जिसमें रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे. इसके अलावा वे राजकुमार राव संग फिल्म रूही अफ्जाना में नजर आएंगी. उनकी फिल्म गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल को भी अप्रैल महीने में रिलीज होना था हालांकि लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो पाया. इस फिल्म के साथ ही जाह्नवी पहली बार पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने जा रही हैं.