scorecardresearch
 

विराट कोहली के लिए अनुष्का ने मंगवाए छोले-भटूरे, वायरल हुआ ये वीडियो

इस विज्ञापन में देखा जा सकता है कि अनुष्का विराट से पूछती हैं कि वे क्या खाना चाहते हैं जिस पर विराट कहते हैं कि कुछ भी ऑर्डर कर लो. इसके बाद अनुष्का कोहली के फेवरेट छोले भटूरे ऑर्डर कर देती हैं.

Advertisement
X
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नेशनल लॉकडाउन के चलते सेलेब्स अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. हालांकि अनुष्का शर्मा के द्वारा प्रोड्यूस किया गया शो पाताल लोक नेशनल लॉकडाउन के दौरान ही रिलीज हुआ है और तमाम विवादों के बावजूद लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है लेकिन उनके पति विराट कोहली फिलहाल घर पर ही हैं क्योंकि सरकार ने अब तक क्रिकेट स्टेडियम खोलने और क्रिकेट मैच बहाल करने की परमिशन नहीं दी है. हालांकि इस सुपरस्टार कपल का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है.

ये दरअसल एक स्टील ब्रैंड का विज्ञापन है और इस कमर्शियल एड में का माइंड पढ़ने की कोशिश करती हुई नजर आती हैं. अनुष्का विराट से पूछती हैं कि वे क्या खाना चाहते हैं जिस पर विराट कहते हैं कि कुछ भी ऑर्डर कर लो. इसके बाद कोहली के फेवरेट छोले भटूरे ऑर्डर कर देती हैं. इस पर कहते हैं कि कुछ चीजें हमेशा के लिए होती हैं. इस पर कहती हैं जैसे हम और हमारा घर. फैंस के बीच विराट और अनुष्का का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@anushkasharma_lovers) on

लॉकडाउन और अनलॉक 1 के दौरान साथ समय बिता रहे अनुष्का और कोहली

बता दें कि और अनुष्का साल 2013 में पहली बार मिले थे, जब वे एक शैम्पू के विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रहे थे. इसके बाद विराट और अनुष्का की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी. ने एक इंटरव्यू में बताया था कि से शादी के बाद उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है. कोहली ने खुलासा किया था कि अनुष्का शर्मा के आने के बाद वह शांत रहना सीख गए है.

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन और अब अनलॉक 1 के दौरान और मुंबई के अपने घर पर ही रह रहे हैं. अनुष्का और विराट समय-समय पर अपनी रोजाना की गतिविधियां और थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement