scorecardresearch
 

83: रणवीर सिंह की बॉलिंग स्क‍िल्स पर वरुण बडोला ने उठाए सवाल, किया ये दावा

एक इंटरव्यू में टीवी एक्टर वरुण बडोला ने क्रिकेट के लिए अपने प्यार का ऐलान किया. इस दौरान वरुण ने 83 फिल्म के हीरो रणवीर सिंह के बारे में भी बात की.

Advertisement
X
वरुण बडोला-श्वेता तिवारी
वरुण बडोला-श्वेता तिवारी

टीवी एक्टर वरुण बडोला लम्बे समय से दर्शकों के फेवरेट हैं. वरुण ने अपने करियर में कई बढ़िया शोज जैसे देश में निकला होगा चांद, चाबी है पड़ोस में, अस्तित्व, कोशिश आदि में काम किया है. अब वरुण सोनी के शो मेरे डैड की दुल्हन में एक सिंगल पिता की भूमिका निभा रहे हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण बडोला ने रणवीर सिंह और उनकी फिल्म 83 के बारे में बात की है. वरुण ने क्रिकेट के प्रति अपना प्रेम जताते हुए बताया कि उन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में वरुण ने क्रिकेट के लिए अपने प्यार का ऐलान किया. इतना ही नहीं उन्होंने 83 फिल्म के हीरो रणवीर सिंह के बारे में भी बात की.

View this post on Instagram

Advertisement

A post shared by (@badolavarun) on

'मैं कर सकता हूं बेहतर बॉलिंग'

अपने इंटरव्यू में वरुण बडोला ने रणवीर सिंह और उनके कपिल देव वाले अवतार की खूब तारीफ की. हालांकि वरुण ने ये भी दावा किया कि भले ही रणवीर सिंह अपने अवतार में कमाल लग रहे हैं लेकिन कपिल देव के जैसी बॉलिंग उनस बेहतर कोई नहीं कर सकता. वरुण ने खुलासा किया कि उनका बॉलिंग एक्शन बचपन से ही कपिल देव जैसा है. क्रिकेटर एस श्रीसंत ने भी एक मैच के दौरान वरुण की इस बात पर ध्यान दिया था और कहा था कि उनकी बॉलिंग बिल्कुल कपिल देव से मिलती है.

कपिल देव संग खेल चुके हैं क्रिकेट टूर्नामेंट

वरुण बडोला ने ये भी बताया कि वर्ल्ड कप 1983 जीतने वाली टीम के कई खिलाड़ियों से उनकी बातचीत है. उन्होंने बताया कि मोहिंदर अमरनाथ, बलविंदर सिंह संधू और संदीप पाटिल के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है. वरुण ने कपिल देव के साथ खेले क्रिकेट मैच को भी याद किया. वरुण ने उस समय को याद किया जब उन्होंने कपिल देव संग गोवा में क्रिकेट टूर्नामेंट खेला था. वरुण ने कपिल देव की फिटनेस के बारे में भी बात की और कहा कि वे पैदा ही एथलिट हुए थे.

Advertisement

Advertisement
Advertisement