scorecardresearch
 

श्रीकृष्णा: वसुंधरा के रोल में दिखी ये एक्ट्रेस, शाहरुख-आमिर संग किया है काम

दूरदर्शन पर श्रीकृष्णा का प्रसारण भी हो चुका है और इस शो के किरदार भी काफी ट्रेंड कर रहे हैं. शो में वसुंधरा का किरदार निभाने वाली शीबा चड्ढा भी काफी चर्चा में हैं. साल 1993 में शीबा ने श्रीकृष्णा शो में काम किया था.

Advertisement
X
शीबा चड्ढा सोर्स इंस्टाग्राम
शीबा चड्ढा सोर्स इंस्टाग्राम

देश में नेशनल लॉकडाउन के चलते फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग बंद है जिसके चलते पुराने शोज का रिपीट टेलीकास्ट हो रहा है. दूरदर्शन पर रामानंद सागर के सीरियल रामायण ने फैंस के बीच जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं और अब दूरदर्शन पर श्रीकृष्णा का प्रसारण भी हो चुका है और इस शो के किरदार भी काफी ट्रेंड कर रहे हैं. शो में वसुंधरा का किरदार निभाने वाली शीबा चड्ढा भी काफी चर्चा में हैं.

कई लोकप्रिय सितारों के साथ काम कर चुकी हैं शीबा

साल 1993 में शीबा ने श्रीकृष्णा शो में काम किया था. इसके बाद उन्होंने लव मैरिज नाम के सीरियल में भी काम किया था. इसके बाद वे फिल्मों में बिजी हो गई थीं. हालांकि लंबे समय बाद उन्होंने टीवी पर वापसी की थी. उन्होंने ना आना इस देस लाडो, कितनी मोहब्बत है, कहानी सात फेरों की, कुछ तो लोग कहेंगे और हिटलर दीदी जैसे सीरियल्स में काम किया.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by sheeba chaddha (@sheebachaddha_) on

शीबा चड्ढा इसके अलावा कुछ चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने साल 1998 में मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और मनीषा कोईराला ने अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने हम दिल दे चुके सनम (1999), परजानिया (2007), दिल्ली 6 (2009), लक बाय चांस (2009) और तलाश (2012) जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

साल 2015 में वे फिल्म दम लगा के हईशा में भी नजर आई थीं. वहीं शो श्रीकृष्णा की बात करें तो ये शो 1993 में रिलीज हुआ था. साल 1993 में ये डीडी मेट्रो, 1996 में दूरदर्शन और साल 1999 में जी टीवी पर इस शो का प्रसारण हो चुका है. ये शो अपने दौर के सबसे लोकप्रिय शो में शुमार किया जाता है.

Advertisement
Advertisement