तापसी पन्नू स्टारर थप्पड़ को लोगों का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला लेकिन उस मुताबिक फिल्म की कमाई नहीं हो पाई. पहले दिन फिल्म ने उम्मीद से कम बॉक्स ऑफिस पर कमाया. पर लगता है अब फिल्म के कलेक्शन ने थोड़ी रफ्तार पकड़ ली है. इसके अलावा यह भी कहा जा सकता है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल रहा है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने थप्पड़ के सेकेंड डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 5.05 करोड़ की कमाई की है. वहीं पहले दिन यह कलेक्शन 3.07 करोड़ रहा था. कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिन में 8.12 करोड़ का कलेक्शन किया है. तरण ने यह भी बताया कि थप्पड़ को मेट्रो सिटीज में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी मिली है.
#Thappad jumps on Day 2... Occupancy at metros - target audience - witnesses substantial growth... Needs to maintain the pace on Day 3... Eyes ₹ 14 cr [+/-] total in its *opening weekend*... Fri 3.07 cr, Sat 5.05 cr. Total: ₹ 8.12 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 1, 2020
हफ्ते की सिंगल बड़ी फिल्म होने के बावजूद नहीं मिल रहा है फायदा
थप्पड़ का कलेक्शन यूं तो कम है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड में अच्छी कमाई कर सकती है. थप्पड़ के अलावा 28 फरवरी को चार फिल्में और रिलीज हुई थी. चूंकि तापसी पन्नू बड़ा नाम है इसलिए बाकी फिल्मों की कोई चर्चा नहीं हुई. इसके बावजूद फिल्म की कमाई कुछ खास नजर नहीं आ रही है.
View this post on Instagram
एक धागे में है उलझे यूँ के बुनते बुनते खुल गए हम थे लिखे दीवार पे बारिश हुई और धूल गए #Thappad
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी थप्पड़ एक ऐसी कहानी है जो लगभग हर घर में होती है. कहानी है घरेलू हिंसा की शुरुआत की, जो कि एक थप्पड़ के जरिए दिखाया गया है. फिल्म सिर्फ इस एक मुद्दे को हाइलाइट नहीं करती बल्कि औरत के कमजोर होने के पीछे छिपी उन सभी वजहों को भी उजागर करती है. जैसे औरत का अत्याचार सहना, औरत को पीछे करने के पीछे औरत का हाथ होना, समाज का ख्याल.
बता दें फिल्म में तापसी पन्नू ने कमाल की एक्टिंग की है. तापसी के अलावा थप्पड़ में पावेल गुलाटी, कुमुद मिश्रा, तन्वी आजमी, रत्ना पाठक, दीया मिर्जा, राम कपूर भी हैं.