scorecardresearch
 

लवबर्ड्स तारा सुतारिया-आदर जैन ने सोशल मीडिया पर खींची एक दूसरे की टांग, दिए ये निकनेम्स

इस वक्त लॉकडाउन के चलते हर कोई अपने घर में बंद है. ऐसे में लवबर्ड्स तारा सुतारिया और आदर जैन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं.

Advertisement
X
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन के रिलेशनश‍िप से हर कोई वाक‍िफ है. दोनों पिछले काफी समय से एक साथ हैं. कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया है. इस वक्त लॉकडाउन के चलते हर कोई अपने घर में बंद है. ऐसे में ये लवबर्ड्स सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं. तारा ने हाल ही में अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की, जिसपर आदर ने तारा का निकनेक रख दिया.

तारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की एक फोटो साझा की है. इसमें वे वायरलेस फोन का रिसिवर पकड़े नजर आ रही हैं. कैप्शन में उन्होंने 24/7 लिखा है. उनकी इस फोटो पर रिएक्ट करते हुए आदर जैन ने लिखा- 'मेरी प्यारी Tarypieeee'. उनके दिए गए इस निकनेम के बदले में तारा ने भी आदर को नाम दिया है. तारा ने जवाब में आदर को 'लिट‍िल squeaky' नाम दिया यान‍ी ज्यादा शोर करने वाला.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@tarasutaria) on

आदर के भाई की शादी में तारा ने दिया था स्पेशल परफॉर्मेंस

दोनों की यह मस्ती कम ही देखने को मिलती है. वे अपने रिलेशन को काफी प्राइवेट रखते हैं. हालांकि उनके अफेयर के बारे में पूरा बीटाउन जानता है. पिछले दिनों आदर के भाई अरमान जैन की शादी में तारा सुतारिया लाइमलाइट में थीं. उन्होंने आदर के भाई अरमान के लिए स्पेशल स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थी.

वर्क फ्रंट पर तारा सुतारिया की लेटेस्ट रिलीज मसकली 2.0 वीडियो सॉन्ग है. इसमें वे सिद्धार्थ मल्होत्रा संग नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री लोगों ने फिल्म मरजांवा में काफी पसंद की थी. वैसे फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाई. तारा ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

Advertisement
Advertisement