scorecardresearch
 

सुशांत ने ऐसे बांधा टॉवल कि कटरीना भी शरमा गईं

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहते हैं. फोटोज और वीडियोज शेयर करना उनकी इसी एक्टि‍विटी का हिस्सा है. कटरीना कैफ के बाद अब इस बॉलीवुड एक्टर ने भी इंस्टा पर टॉवल के साथ अपनी फोटो शेयर की है...

Advertisement
X
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत

सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं. हाल ही में कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एंट्री मारी है और आते ही उन्होंने अपने फैंस के साथ एक टॉवल पिक शेयर की थी. इसी सीरीज में अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने फैंस के साथ एक टॉवल पिक शेयर की है जो कटरीना के टॉवल लुक से कहीं ज्यादा बोल्ड है.

सुशांत ने अपने टॉवल लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें मारियो टेस्‍ट‍िनो के साथ काम करके काफी प्राउड फील हो रहा है.


A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

बता दें कि ये एक टॉवल फोटो सीरीज है जिसे पेरू के प्रसिद्ध फोटोग्राफर मारियो टेस्‍ट‍िनो की 'टॉवल सीरीज' का हिस्‍सा है. उनकी इस सीरीज से जुड़ने वाली कटरीना कैफ पहली बॉलीवुड स्‍टार बनी और अब इस कड़ी में एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का भी नाम जुड़ गया है. अपनी इस 'टॉवल सीरीज' के लिए टेस्‍ट‍िनो ने दुनिया भर के कई प्रसिद्ध सेलेब्रिटीज जैसे ब्रिटनी स्‍पेयर्स, क्रिस्‍टन स्‍टेवर्ट और सेलेना गोम्‍ज को चुना है.

Advertisement


A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

कैटरीना का फोटो इस सीरीज का 135 फोटो था जबकि सुशांत सिंह राजपूत का फोटो इस सीरीज के 136 फोटोग्राफ बना है. मारियो टेस्टिनो इसी साल जनवरी में भारत आए थे.

Advertisement
Advertisement