scorecardresearch
 

ट्विटर पर ट्रेंड #BoycottChineseProducts, अरशद वारसी-मिलिंद सोमन ने किया सपोर्ट

अरशद ने अपने ट्वीट में लिखा कि जो भी चीज चाइनीज है मैं धीरे-धीरे उसका इस्तेमाल बंद करने जा रहा हूं. चूंकि हमारी जिंदगी में कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो चाइनीज हैं, तो इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. पर मैं जानता हूं कि एक दिन मैं चाइनीज फ्री होउंगा.

Advertisement
X
अरशद वारसी
अरशद वारसी

ट्विटर पर #BoycottChineseProducts ट्रेंड कर रहा है. बॉलीवुड स्टार्स भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं. बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने ऐलान किया है कि वे चाइनीज यानी चीन में बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने जा रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को भी ये ट्राई करना चाहिए. मुन्ना भाई सीरीज की फिल्म में सर्किट का किरदार निभा कर मशहूर हुए अरशद वारसी ने ट्वीट करते हुए ये ऐलान किया है.

अरशद वारसी ने किया ट्वीट

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जो भी चीज चाइनीज है मैं धीरे-धीरे उसका इस्तेमाल बंद करने जा रहा हूं. चूंकि हमारी जिंदगी में कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो चाइनीज हैं, तो इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. पर मैं जानता हूं कि एक दिन मैं चाइनीज फ्री होउंगा. आपको भी ये ट्राी करना चाहिए. '

Advertisement

लता मंगेशकर से लेकर अनुराधा पौडवाल तक, इन सिंगर्स ने गाए थे महाभारत के लिए गाने

फिल्म विरासत के 23 साल, अनिल कपूर बोले- मेरी फेवरेट परफॉर्मेंसेज में से एक

वहीं एक्टर मिलिंद सोमन ने भी सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वो अब टिक टॉक का इस्तेमाल नहीं करेंगे. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वो अब टिक टॉक पर नहीं होंगे. #BoycottChineseProducts

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोग चाइनीज चीजों को लेकर ऐसे ट्वीट कर रहे हैं. चाइनीज प्रोडेक्ट्स को लेकर शनिवार शाम सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट हुए. इसके कारण #BoycottChineseProducts ट्रेंड करने लगा. एक ओर जहां कुछ लोग चाइनीज प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल न करने की बात कर रहे, तो कुछ लोग स्थानीय प्रोडेक्ट्स को ज्यादा बढ़ावा देनी की मांग कर रहे.

इंजीनियर और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने दो दिन पहले ट्वीट किया था कि भारतीयों को मेड इन चाइना प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करना चाहिए. उन्होंने चीन को जवाब नाम से वीडियो में कहा था कि नागरिकों को वैलेट पॉवर से चीन को जवाब देना चाहिए.

Advertisement
Advertisement