scorecardresearch
 
यौन शोषण के खिलाफ सामने आने वाली महिलाओं का सम्मान करना चाहिए: शाहरुख

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर खुलासों के बाद बॉलीवुड महिलाओं को यौन शोषण के खिलाफ खुलकर सामने आने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. शाहरुख ने इस मामले पर कहा है कि जो लड़कियां सामने आकर खुद के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करती हैं, वो बहुत बहादुर होती हैं.

Advertisement
X
शाहरुख खान

उन्होंने कहा- हमें यौन शोषण पर खुलकर बोलने वाली महिलाओं का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वो बहुत बहादुर होती हैं और सामने आकर अपनी बातें रखती हैं. हमें उनके इमोशन्स की हमें कद्र करनी चाहिए. हमें इस इंडस्ट्री में इन सब को रोकने के लिए कुछ करना चाहिए.

इसके पहले कंगना रनौत ने कहा था कि हमारे समाज की वजह से महिलाएं सामने आकर यह सब कह नहीं पातीं. समाज उन पर ही शक करता है.

Advertisement

अक्षय कुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा था- जब भी हॉलीवुड में कुछ होता है, तब वो बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता है. सब इसके बारे में जानते हैं. यह हर जगह है.

ट्विंकल खन्ना ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि महिलाएं अपने साथ हो रहे बुरे बर्ताव से थक चुकी हैं इसलिए वो आगे आकर अपनी बातें सामने रख रही हैं.

Advertisement
Advertisement