scorecardresearch
 

5 साल बाद TV पर सात फेरे फेम 'सलोनी' की वापसी, शो में ऐसा होगा किरदार

इस सीरियल में राजश्री के किरदार का नाम है प्रीती, जो बहुत ही सीधी-सादी है. अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा कि मेरा कैरेक्टर जो है वो राजस्थानी औरत का है जो साड़ी में ही नज़र आएगी.

Advertisement
X
राजश्री ठाकुर
राजश्री ठाकुर

सीरियल 'सात फेरे' में सबका दिल जीतने वाली सलोनी यानी अभिनेत्री राजश्री ठाकुर लंबे समय के बाद अब फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. बहुत जल्द स्टार प्लस पर एक नया सीरियल आने वाला है जिसका नाम है 'शादी मुबारक'. ये सीरियल एक फैमिली रोमांटिक ड्रामा होगा और निर्माता शशि-सुमीत मित्तल द्वारा निर्मित होगा. इस सीरियल में राजश्री ठाकुर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी.

इससे पहले राजश्री ठाकुर साल 2013 में सीरियल 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' में महारानी जयवंता बाई के किरदार में नज़र आ चुकी हैं. आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में राजश्री ने सीरियल की कहानी की बारे में बताते हुए कहा, "ये कहानी है एक ऐसी औरत की है जो अपनी ज़िन्दगी को दूसरा मौका देना चाहती है. एक सीधी-सादी औरत है जो अपनी गृहस्थी में व्यस्त है. अपने अस्तित्व के बारे में उसे कुछ लेना देना नहीं है, वो अपने परिवार, अपने बच्चे और अपने पति में खुश है. एक दिन अचानक ऐसा कुछ हो जाता है जब उसे महसूस होता है कि अपना वजूद भी होना चाहिए.''

Advertisement

कैसा है शो में किरदार?

इस सीरियल में राजश्री के किरदार का नाम है प्रीती, जो बहुत ही सीधी-सादी है. अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, "मेरा कैरेक्टर जो है वो राजस्थानी औरत का है जो साड़ी में ही नज़र आएगी. बहुत ही छोटे से गांव में पली बढ़ी है. उसके विचार बहुत सादे हैं, उसका पहनावा भी बहुत सादा है. प्रीती नाम है इस कैरेक्टर का. बस यहीं तक बताना चाहिए मुझे क्योंकि आगे की स्टोरी बता दूंगी तो मज़ा ख़राब हो जाएगा.

आलिया भट्ट ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कहा- थोड़ा प्यार भी बांटिए

ऐश्वर्या-आराध्या को अस्पताल से मिली छुट्टी, अमिताभ बोले- खुशी के आंसू आ गए

साथ ही उन्होंने ये भी कहा, "सलोनी का किरदार भी बहुत सीधा-सादा था पर ये कैरेक्टर थोड़ा अलग है. सलोनी मैच्योर नहीं थी, उसकी तो ज़िन्दगी की शुरुआत हुई थी तब. और प्रीती का जो किरदार है वो उस दौर से आगे निकल चुका है. अब ये अपनी ज़िन्दगी के दूसरे पड़ाव में आ रही है, पति है और बच्चे हैं, लेकिन अब इसके आगे क्या है? प्रीती की कहानी यहां से शुरू हो रही है."

इस सीरियल का प्रोमो शूट हो चुका है, जो बहुत जल्द सभी दर्शकों के सामने आ जाएगा और अगस्त महीने में इस सीरियल की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी. शूटिंग के बारे में बताते हुई राजश्री ने कहा, "असल में ये काफी लंबे अरसे से चल रहा था पर कई कारणों की वजह से ये पोस्टपोन हो रहा था. हम शूटिंग शुरू ही करने वाले थे कि लॉकडाउन लग गया और उसमें फिर और चार महीने का समय निकल गया. पर अब काफी प्रीकॉशन्स के साथ सब शुरू होगा और शुरू करना बहुत ज़रूरी भी है क्योंकि इस तरह की कहानी और इस तरह का विषय बहुत कम दिखाया गया है टेलीविज़न पर. और हमें भी जल्दी है दिखने की तो सबने सोचा कि चलो शूट करते हैं पर पूरी प्रीकॉशन्स के साथ. प्रोडक्शन ने भी बहुत प्रीकॉशन्स लिए हैं, बहुत ही लिमिटेड क्रू है और हम एक्टर्स भी शॉट के वक़्त ही मास्क उतारकर शूट कर रहे हैं. लोकेशन की भी लिमिटेशन आ गई है, तो हमारा सेट भी अभी बन रहा है. वो भी बन जाएगा तो 3 अगस्त से हम वहां शूट करना भी शुरू कर देंगे."

Advertisement

इस सीरियल में राजश्री ठकुर के साथ मुख्य किरदार में मानव गोहिल भी नज़र आएंगे, जो इस से पहले कलर्स के सीरियल केसरी नंदन और सब टीवी के सीरियल तेनाली रामा में नज़र आ चुके हैं. साथ ही राजेश्वरी सचदेव भी इस सीरियल के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इस सीरियल में डॉली मिन्हास भी मानव गोहिल की मां के किरदार में नज़र आएंगी, जो सीरियल छोटी सरदारनी में सरबजीत की बुआ के किरदार में नज़र आ रही हैं. इनके अलावा इस सीरियल में आकांक्षा सरीन, गौरव शर्मा, मनु मालिक और शैलेश गुलबनी भी नज़र आएंगे.

वैसे बता दें निर्माता शशि-सुमीत मित्तल ने इस सीरियल का नाम 'शादी मुबारक' रखने से पहले 'लव यू ज़िन्दगी' रखा था.

Advertisement
Advertisement