scorecardresearch
 

VIDEO: भांजी की मेहंदी के लिए लेट हो रही थीं रवीना, किया ऑटो में सफर

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें वे लक्जरी कार को छोड़ ऑटो से अपनी भांजी की मेहंदी सेरेमनी के लिए पहुंचीं. रवीना के साथ ही उनकी बेटी राशा भी इस मेहंदी सेरेमनी में पहुंचीं.

Advertisement
X
रवीना टंडन सोर्स इंस्टाग्राम
रवीना टंडन सोर्स इंस्टाग्राम

फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 के साथ ही फिल्मों में वापसी करने जा रहीं रवीना टंडन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. वे अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े लम्हों को फैंस के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ही पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे लक्जरी कार को छोड़ ऑटो से अपनी भांजी की मेहंदी सेरेमनी के लिए यात्रा कर पहुंचीं. रवीना के साथ ही उनकी बेटी राशा भी इस मेहंदी सेरेमनी में पहुंचीं.

रवीना ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, मुझे अपनी भांजी की मेहंदी सेरेमनी के लिए जाना था लेकिन कार के लेट होने के कारण मैंने ऑटो पकड़ना ठीक समझा. राशा, मैं और मजेदार ऑटो यात्रा. इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन सभी के लिए जिन्होंने पूछा कि क्या ये शख्स मुझे पहचान पाए? हां, अरशद चाचा फैन हैं और उन्होंने मुझे पहचान लिया था और मैंने जाने से पहले थोड़ी देर उनसे बात भी की.

Advertisement

View this post on Instagram

Jumped into an auto , as was getting late waiting for the car to go for my nieces mehndi ceremony . All decked up,Rasha and me , and a lovely auto ride ! 😁😁 viva la mumbai Autowallahs! Total saviours !

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

केजीएफ चैप्टर 2 के साथ वापसी कर रही हैं रवीना टंडन

बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त अधीरा का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 में डायरेक्टर प्रशांत नील ने अधीरा के किरदार को सीक्रेट रखा था हालांकि बाद में ये पता चला था कि ये किरदार पावर का भूखा है और कोलार गोल्ड माइन्स का मालिक बनना चाहता है. इस फिल्म में यश और संजय दत्त के बीच डेडली फाइट सीन भी फिल्माया जाएगा. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये सीन क्लाइमैक्स का हिस्सा होगा या किसी दूसरे सीन का.

View this post on Instagram

To all those who asked if he recognised ! Yes he did , Arshad chicha turned out to be a fan and well wisher! Chatted with him a bit before leaving 😁😁😊😊😊♥️

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

Advertisement

इस शॉट में दोनों सितारों के बीच कॉम्बेट फाइट सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे. सोर्स के अनुसार, यश और संजय दत्त दोनों ही शर्टलेस सीन के लिए तैयार हैं और इसके लिए वे अपने फिटनेस शेड्यूल पर भी जबरदस्त ध्यान दे रहे हैं. केजीएफ चैप्टर 2 कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी. ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 का सीक्वल है. इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और अनंतनाग जैसे सितारे नजर आए थे.

Advertisement
Advertisement