scorecardresearch
 

रवीना, फराह ने मांगी अपनी गलती की माफी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

आरोप है कि रवीना, फराह और भारती ने एक शो में ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. ये कार्यक्रम क्रिसमस की शाम को प्रसारित हुआ था.

Advertisement
X
फराह खान-रवीना टंडन
फराह खान-रवीना टंडन

बॉलीवुड एक्टर रवीना टंडन, डायरेक्टर फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह की मुश्किल कम होती नहीं दिख रही हैं. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए ईसाई समुदाय ने तीनों फिल्मी हस्तियों का विरोध किया है. यहां तक कि इसके बाद से भारती सिंह को द कपिल शर्मा शो भी हटाने की मांग हो रही है.

आरोप है कि रवीना, फराह और भारती ने एक शो में ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. ये कार्यक्रम क्रिसमस की शाम को प्रसारित हुआ था. रवीना और फराह ने अपने ट्वीट में माफी भी मांगी थी. अब रवीना और फराह ने कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसिया से माफी मांगी है.

फराह खान ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. फराह खान ने लिखा, 'उनकी महानता है कि कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसिया हमसे मिले. हमने माफी मांगी और उनसे हमारी गलती को माफ करने के लिए कहा और उन्होंने बहुत विनम्रता से हमारी माफी स्वीकार कर ली. उन्होंने इस मामले को समाप्त करने के लिए हमारी ओर से एक बयान भी जारी किया.'

Advertisement

पंजाब में FIR दर्ज

कार्डिनल ओसवाल्ड ने भी अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, 'फराह और रवीना ने मुझसे मुलाकात के दौरान अपनी गलती स्वीकार कर ली है और हमारी तरफ से उन्हें माफ कर दिया है. भारती सिंह अभी देश से बाहर हैं इसलिए उनका माफी पत्र मुझे मिला है. मैं उनकी माफी स्वीकार करता हूं. मैं इस मामले को बंद करने के लिए कहता हूं.'

पंजाब में रवीना, फराह और भारती के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज हुई है. पंजाब के फिरोजपुर के एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया था, 'शनिवार को सेलिब्रिटी के खिलाफ IPC की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया गया है. ये FIR कंबोज नगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद दर्ज की गई है.'

Advertisement
Advertisement