scorecardresearch
 

इन दो हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्टर से प्रेरित था रणवीर सिंह का लुटेरा लुक

फिल्म लुटेरा के लिए रणवीर सिंह के एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. एक्टिंग के साथ-साथ रणवीर का स्टाइलसेंस भी फैंस को खूब भाया था. क्या आप जानते हैं कि रणवीर का यह लुक ने केवल हॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड के भी एक स्टार से इंस्पायर्ड था.

Advertisement
X
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अपनी एक्टिंग को लेकर पैशनेट हैं रणवीर
  • जब परफेक्शन के लिए खुद को लगा ली थी चोट
  • लुटेरा के रणवीर में इन एक्टर्स की दिखती है झलक

रणवीर सिंह अक्सर अपनी फिल्मों में लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं. रणवीर अपने लुक में भी उतनी ही शिद्दत से काम करते हैं, जितनी जान वे एक्टिंग के दौरान झोंकते हैं. फिल्म लुटेरा में रणवीर के लुक की जबरदस्त चर्चा हुई थी. एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान ने बताया है कि उनका यह लुक आखिर किससे इंस्पायर था.

एक इवेंट के दौरान रणवीर ने खुलासा किया था कि उनका लुक हॉलीवुड एक्टर जेम्स डीन और बॉलीवुड एक्टर देव आनंद से इंस्पायर है. फिल्म के डायरेक्टर विक्रम मोटवानी अक्सर रणवीर को इन्हीं दोनों लिजेंड का रेफरेंस भेजा करते थे. अक्सर दाढ़ी में दिखने वाले रणवीर को खुशी थी कि फैंस ने उनके क्लीन शेव को पसंद किया था. खासकर फीमेल फैंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी इसी लुक की वजह से बढ़ी थी. 

सामंथा अक्किनेनी की हिट मूवी U-Turn के हिंदी रीमेक में अलाया, एकता कपूर ने शेयर किया टीजर

 

 

 


कौन हैं 19 साल की रोशनी वालिया? कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगी मूवी की स्क्रीनिंग

परफेक्शन के लिए इस हद तक गुजर गए थे रणवीर 

एक्टिंग के प्रति रणवीर के पैशन से हर कोई वाकिफ है. अपने किरदार में जान डालने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं. अपने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में लुटेरा के एक सीन का जिक्र करते हुए रणवीर ने कहा था कि गोली वाले सीन में परफेक्शन डालने के लिए उन्होंने अपने पेट को असल में स्टेपल कर लिया था ताकि दर्द की वजह से वे परफेक्ट एक्स्प्रेशन दे सकें. अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रणवीर बताते हैं, जब वे असिस्टेंट डायेक्टर थे,उसके बावजूद उन्हें ऐसे काम दे दिया जाते थे जिससे वे सेट से दूर रह सकें. हालांकि रणवीर ने कभी इसकी कंपलेन नहीं की. 

Advertisement

बहुत से प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं रणवीर 

रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही अपनी पत्नी संग 83 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी के रूप में होंगी. इसके अलावा रणवीर सर्कस फिल्म में होंगे, जिसे रोहित शेट्टी के डायरेक्टर किया है. इस फिल्म रणवीर पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगे.

 

 

Advertisement
Advertisement