प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ चलते कॉन्सर्ट में छेड़छाड़ हुई. निक लॉस एंजलिस में अपने भाईयों जो जोनस और केविन जोनस के साथ अपना गाना ओनली ह्यूमन परफॉर्म कर रहे थे जब उनके पीछे स्टेज के पास खड़ी एक महिला ने उनके करीब आने की कोशिश की.
ये है मामला
स्टेज पर गाते निक जोनस के बाएं पैर को महिला ने सहलाया. जब निक के सिक्योरिटी गॉर्ड ने महिला को ऐसा करने से मना किया तब भी वो नहीं मानी और निक के दाएं पैर को सहलाने लगी. इसपर निक जोनस ने महिला का हाथ खुद से दूर किया और पीछे मुड़कर उसे गुस्से में देखा. तब जाकर महिला पीछे हटी. ये वाकया 21 अक्टूबर को हुआ था, जिसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर हुई निंदा
सोशल मीडिया पर कई लोग महिला की हरकत की निंदा कर रहे हैं तो वहीं कई निक जोनस के प्रोफेशनल रवैये की तारीफ कर रहे हैं. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोगों ने महिला की बदतमीजी पर अपनी राय रखी. एक यूजर ने लिखा, 'सिक्योरिटी उसे रोकने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो कैसे रुकी? जब निक ने खुद उसका हाथ हटाया और पलटकर उसे घूरा. कैसे लोग सोच सकते हैं कि ये सही व्यवहार है. अगर मैं उस महिला के बगल में होता तो उसे ऐसा करने से रोकता.'
एक और यूजर ने लिखा, 'कैसे कोई सोच सकता है कि दूसरे को ऐसे छूना सही है?' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'इसी तरह के लोगों की वजह से सेलिब्रिटीज को सिक्योरिटी टीम की जरूरत पड़ती है.'
बता दें कि इससे ठीक 2 हफ्ते पहले अमेरिकन सिंगर हैरी स्टाइल्स से भी एक कॉन्सर्ट के दौरान छेड़छाड़ हुई थी.
तापसी-भूमि की फिल्म 'सांड की आंख' ने पहले दिन किया कमाल, ये है कलेक्शन
निक जोनस की बात करें तो उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने भाईयों जो और केविन जोनस के साथ अपना बैंड दोबारा बनाया है और 10 साल बाद साथ मिलकर नई म्यूजिक एल्बम रिलीज की है. इस समय निक अपने भाईयों संग म्यूजिक टूर हैप्पीनेस बिगिन्स पर हैं. हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड बाउल में परफॉर्म किया था.