रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने अपने अगले वीडियो में लक्ष्मण और मेघनाद युद्ध के बारे में बता की है. उन्होंने युद्ध सीक्वेंस के आखिरी सीन पर चर्चा की. एक्टर ने बताया कि कैसे लक्ष्मण, मेघनाद का सिर धड़ से अलग कर देता है. सुनील ने इस सीन में इस्तेमाल किए गए सिनेमा के खास टेक्नीक के बारे में बताया है.
तो इस सीन के बिहाइंड द सीन्स पर चर्चा करते हुए सुनील ने कहा- 'कल के एपिसोड में मेघनाद की गर्दन कटती है और वो बोलते हुए नीचे गिर जाते हैं. वो शॉट स्टेटिक था. गर्दन से नीचे का हिस्सा क्रोमा से कवर कर दिया गया था और वो शॉट लिया गया था. उसके बाद बैकग्राउंड को ऊपर मूव किया गया तो ऐसा लगता है कि वो गर्दन नीचे गिर रही है. ये सिनेमा की एक बहुत पुरानी टेक्नीक है.'
Ramayan 55 shooting Ke Piche ki Kuchh Ankahi chatpati baten pic.twitter.com/NphtWAgTmS
— Sunil lahri (@LahriSunil) June 30, 2020
सुनील लहरी ने टेक्नीक के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा- 'लगभग 60-70 साल पहले जब आउटडोर शूटिंग मुमकिन नहीं थी तब इस तरह की टेक्नीक का इस्तेमाल किया जाता था. वो टेक्नीक आज भी काम आती है. उस समय जब हम ये बताते हैं कि कोई गाड़ी रोड पर जा रही है और वो गाड़ी को हम स्टूडियो में स्टेटिक कर के शूट करते थे और बैकग्राउंड में उस स्ट्रीट का शॉट मूव कराते थे. तो ऐसा लगता था कि गाड़ी रोड पर चल रही है.'
सुनील ने रामायण में प्रयोग किए गए एक स्तुति का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उस स्तुति को रविंद्र जैन ने एक सिंगर के द्वारा रिकॉर्ड करवाया था. लेकिन जब शूटिंग के दौरान रविंद्र भाई ने वो स्तुति दोहराई तो सभी को बहुत पसंद आया. बाद में रविंद्र जी द्वारा गाए स्तुति को ही यूज किया गया.
चाइनीज भाषा वाली टॉप पहनने पर शेफाली को मिली नसीहत- करो बॉयकॉट
मलाइका से करीना तक, जब एक्ट्रेसेज ने डीप नेक आउटफिट में बिखेरा जलवा
रामायण के इस एपिसोड ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस वीडियो से पहले सुनील ने बताया था कि लक्ष्मण-मेघनाद के युद्ध वाले एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इसे लगभग 7.77 बिलियन लोगों ने देखा था. इस बार उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि वह संख्या 7.77 बिलियन नहीं बल्कि 77.7 बिलियन थी. जिसे उन्होंने गलती से 7.77 कह दिया था.