scorecardresearch
 

जाह्नवी ने बर्थडे पर खुशी को खास अंदाज में किया विश, लिखा- तुम मेरी लाइफलाइन हो

श्रीदेवी के बेटी खुशी कपूर आज 5 नवंबर को अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उनकी बड़ी बहन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने खुशी को बर्थडे विश किया है.

Advertisement
X
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर

श्रीदेवी के बेटी खुशी कपूर आज 5 नवंबर को अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उनकी बड़ी बहन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने खुशी को बर्थडे विश किया है.

इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश करते हुए जाह्नवी कपूर ने खुशी के साथ कई अनसीन फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं. साथ ही इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा है, 'मुझे तुम पर गर्व है. तुम मेरी लाइफलाइन हो. हैप्पी बर्थडे. मैं तुम्हें बहुत याद कर रही हूं.'

View this post on Instagram

I’m so proud of you. You’re my lifeline. Happy birthday I miss you so much ❤️❤️❤️❤️

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

इन फोटोज और वीडियो में खुशी और जाह्नवी काफी प्यारी लग रही हैं. साथ ही जाह्नवी ने एक वीडियो भी शेयर किया हैइसके अलावा आखिरी वीडियो में जाह्नवी खुशी के लिए हैप्पी बर्थडे टू यू भी गाती हुईं दिखाई दे रही हैं.

Advertisement

पढ़ाई कर रही हैं खुशी

बता दें कि खुशी कपूर फिलहाल देश से बाहर पढ़ाई कर रही हैं. खुशी प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में पढ़ रही हैं. माना जा रहा है कि अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद खुशी बॉलीवुड में अपना करियर बनाएंगी.

वहीं दूसरी तरफ जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं. उनकी पहली फिल्म 'धड़क' थी. वहीं इस फिल्म के बाद जाह्नवी कई दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं.

Advertisement
Advertisement