scorecardresearch
 

बिना मेकअप सेल्फी फोटो पर ट्रोल हुई करीना कपूर, लोग बोले- बूढ़ी हो गईं

करीना कपूर खान को अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है. करीना कपूर का स्टाइल स्टेंटमेंट शानदार है. उनके हर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. हालांकि, इस बार वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं.

Advertisement
X
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान

करीना कपूर खान को अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है. करीना कपूर का स्टाइल स्टेंटमेंट शानदार है. उनके हर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. हालांकि, इस बार वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं.

करीना कपूर इन दिनों अपनी फैमिली संग टस्कनी में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं. उनकी वैकेशन एन्जॉय करते हुए कई फोटोज सामने आ चुकी हैं. अब करीना की एक नो मेकअप लुक सेल्फी फोटो सामने आई है. इस तस्वीर के चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं.

एक यूजर ने फोटो पर लिखा- मेरी फेवरेट एक्ट्रेस. लेकिन फोटो को जूम करने पर एक्ट्रेस बूढ़ी लग रही हैं. और ऐसा लग रहा है कि उन्हें कोई स्किन प्रॉब्लम है. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि बीमार हैं क्या. आंटी करीना कपूर, बूढ़ी करीना, कोई करीना को ग्लूकोज दे दो, प्लीज आप कुछ खा लीजिए, तबियत खराब है क्या? जैसे कमेंट करीना कपूर के फोटो पर मिल रहे हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

Sun Kissed in Tuscany ❤️❤️🍷🍷🍷🍷

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

बता दें कि करीना की ये वायरल सेल्फी उनकी मैनेजर पूनम दमानिया ने शेयर की थी.

करीना कपूर जल्द डांस र‍ियल‍िटी शो में नजर आने वाली हैं. इस शो की शुरुआत से पहले ही करीना पर‍िवार संग वैकेशन पर न‍िकल गईं. इसके अलावा करीना फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट रोल में होंगी. फिल्म में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में हैं. करीना लंबे वक्त बाद अक्षय कुमार संग पर्दे पर नजर आएंगी. वहीं वो इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में कॉप का किरदार निभाएंगी.

Advertisement
Advertisement