scorecardresearch
 

जल्द शादी करेंगी काजल अग्रवाल? पति में चाहती हैं ये खासियतें

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिंघम में अजय देवगन के अपोजिट नजर आईं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही शादी रचा सकती हैं. वे फिलहाल कमल हासन के साथ अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं.

Advertisement
X
काजल अग्रवाल सोर्स इंस्टाग्राम
काजल अग्रवाल सोर्स इंस्टाग्राम

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिंघम में अजय देवगन के अपोजिट नजर आईं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही शादी रचा सकती हैं. वे फिलहाल कमल हासन के साथ अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. एक चैट शो में काजल ने अपनी शादी के प्लान्स के बारे में बात की और बताया कि वे जल्दी ही शादी करने का प्लान कर रही हैं. हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया है. उन्होंने कहा, हां मैं जल्द ही अपनी शादी प्लान करूंगी.

कैसा पति चाहती हैं काजल, एक्ट्रेस ने बताया

काजल से ये भी पूछा गया कि वे अपने फ्यूचर हसबैंड में कौन सी खूबियां चाहती हैं. उन्होंने कहा, बहुत सारी चीजें हैं. लेकिन मेरे हिसाब से सबसे महत्वपूर्ण है कि उसे आध्यात्मिक, केयरिंग और मुझे लेकर काफी फिक्रमंद होना चाहिए. काजल ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वे फिल्म इंडस्ट्री के किसी शख्स से शादी नहीं करना चाहती हैं. माना जा रहा है कि काजल किसी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं हालांकि काजल ने खुद इन अफवाहों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

Advertisement

View this post on Instagram

Outfit - @fatmashaikh88 @dipublicrelations Photography - @hemanth_kumanan makeup - @vishalcharanmakeuphair hair - @hairbymegha styling - @nkdivya @arpithakrishnappa

A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल फिलहाल एक्टर कमल हासन के साथ फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये फिल्म साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है. इस फिल्म को एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं. शंकर ने इससे पहले रजनीकांत की फिल्म को डायरेक्ट किया था. हाल ही में कमल हासन ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. कमल हासन और काजल के अलावा इस फिल्म में सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, विवेक, प्रिया भवानी शंकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे.

Advertisement
Advertisement