भारत में स्टार्स और सेलेब्रिटीज को लेकर दर्शकों की दीवानगी देखते ही बनती है. दक्षिण भारत के कई सितारों को तो यूं भी कई मायनों में भगवान का दर्जा प्राप्त है लेकिन यही दीवानगी कई बार फैंस के लिए काफी महंगी भी साबित होती है. ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के एक फैन के साथ हुआ है.
रामानाथापुरम शहर का एक शख्स काजल अग्रवाल का बहुत बड़ा फैन है और वो अपने फेवरेट स्टार से मुलाकात करना चाहता था. इसी के चलते उसने एक वेबपेज खंगाला था. ये वेबसाइट फैन्स को काजल अग्रवाल से मिलाने का दावा कर रही थी. इस शख्स ने भी काजल से मिलने में दिलचस्पी दिखाई. हालांकि इस वेबपेज को एक क्रिमिनल गैंग चला रहा था.
View this post on Instagram
Advertisement
इस गैंग ने फैन से पचास हजार रूपए और पर्सनल डिटेल्स की मांग की. चूंकि ये शख्स काफी धनी परिवार से था तो उसने इस फीस को देने में जरा भी देर नहीं लगाई. हालांकि अगले कुछ महीनों में इस गैंग ने कई बार पैसे लिए लेकिन काजल के साथ मीटिंग की डिटेल्स को शेयर नहीं किया. कुछ समय बाद इस फैन को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हो रहा है.
हालांकि ये गैंग यही नहीं रूका बल्कि वे लगातार इस फैन से पैसों की डिमांड करते रहे. हालांकि जब इस शख्स ने पैसे देने से मना किया तो ये गैंग उसके पर्सनल डाटा में मौजूद अंतरंग तस्वीरों को लीक करने की धमकी देने लगा. इस गैंग ये भी चेतावनी दी कि वे इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक कर देंगे.
View this post on Instagram
फैन ने बताया कि उसने तीन किश्तों में 60 लाख रूपए की राशि लुटेरे गैंग को दी है. इस घटना के कारण काजल अग्रवाल का ये फैन काफी तनाव में भी आ गया था और उसने अपना घर भी छोड़ दिया था. पुलिस के अधिकारियों को ये फैन कोलकाता की गलियों में मिला. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ निकाला और इस फैन ने अपनी सारी आपबीती को पुलिस के सामने बता दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फैन की शिकायत के बाद पुलिस ने श्रवणकुमार नाम के शख्स को कस्टडी में ले लिया है.