scorecardresearch
 

फिल्म देखने का ये टाइम दर्शकों को आता है पसंद

देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन टिकेट कंपनी बुक माय शो के सर्वे में सिनेमा देखने के कई दिलचस्प पहलू सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक 7 बजे का साथ दर्शकों को पूरे साल खूब पसंद आया.

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

फिल्में देखना किसे पसंद नहीं खासतौर से ऐसे देश में जहां हर साल हजारों की संख्या में फिल्में बनाई जा रही हैं.  ऐसे में अच्छी फिल्म सिने प्रेमियों को टिकट खिड़की तक खींच ही लाती है. फिर चाहे महंगे टिकट की मार हो या फिर नोटबंदी का असर ही क्यूं न हो. साल 2016 में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की फिल्मों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.

देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन टिकेट कंपनी बुक माय शो के सर्वे में दिलचस्प पहलू सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक 7 बजे का साथ दर्शकों को पूरे साल खूब पसंद आया. यानि कि हफ्ते के किसी भी दिन शाम 7 बजे का टाइम सबसे पसंदीदा रहा और इस समय देशभर में सबसे ज्यादा फिल्में देखीं गईं.

रीजनल सिनेमा की अगर बात करें तो रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' एक मात्र ऐसी फिल्म रही जिसने सर्वे में तो अपनी जगह बनाई ही साथ ही रीजनल सिनेमा में सबसे जयादा बिकने वाली फिल्म का क्रेडिट भी अपने नाम कर लिया. उधर मराठी फिल्म 'नटसम्राट' टॉप रेटेड फिल्म रही.

Advertisement


सलमान खान ने सर्वे में एक बार फिर साबित किया कि उनका जादू वाकई लोगों के सि‍र चढ़ कर बोलता है. सलमान की फिल्म 'सुल्तान' के ट्रेलर को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली. एमएस धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' अपना दूसरा स्थान सुरक्षित करने में कामयाब रही. वहीं मायानगरी के बादशाह खान का दबदबा ऑनलाइन सर्वे में भी साल 2016 में थोड़ा फीका रहा. उनकी फिल्म 'फैन' को 14वां स्थान मिला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement