scorecardresearch
 

डिज्नी ने पहले ही लगा लिया था कोरोना का अनुमान? ट्विटर पर लोगों को यकीन

क्या आपको लगता है सही में डिज्नी ने कोरोना वायरस का अनुमान पहले से लगाया था? वैसे बता दें कि हॉलीवुड फिल्म कंटेजियन और कार्टून शो द सिम्पसन्स के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि इनमें कोरोना वायरस का पहले ही अनुमान लगा लिया गया था.

Advertisement
X
राजकुमारी रपंजल और उसका पालतू गिरगिट
राजकुमारी रपंजल और उसका पालतू गिरगिट

कोरोना वायरस का खतरा बुरी तरह देश और दुनिया पर मंडरा रहा है. जहां वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढने में लगे हुए हैं वहीं ट्विटर ने एक नई थ्योरी ढूंढ निकली है. ट्विटर यूजर्स की माने तो कोरोना वायरस का अनुमान एनिमेटेड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनी डिज्नी को बहुत पहले थी. इतना ही नहीं डिज्नी ने अपनी फिल्म Tangled में कोरोना की तरफ इशारा भी कर दिया था.

क्या है डिज्नी का कोरोना कनेक्शन?

असल में Tangled, डिज्नी की राजकुमारी रपंजल की कहानी है, जो कोरोना राज्य की रहने वाली थी. उसे एक महिला ने किडनैप करके एक टावर में 18 साल तक कैद करके रखा. इस टावर का नाम क्वारनटीन था. अब ट्विटर पर लोगों ने इस फिल्म की कहानी को दुनिया में चल रहे कोरोना वायरस के साथ जोड़ दिया है. ट्विटर पर हड़कंप मच गया है और हर कोई इसी के बारे में बात कर रहा है.

Advertisement

अब ये महज इत्तेफाक है या सच ये तो किसी को नहीं पता. लेकिन पढ़िए लोगों के ट्वीट और जानिए क्या है उनकी थ्योरी:

क्या आपको लगता है सही में डिज्नी ने कोरोना वायरस का अनुमान पहले से लगाया था? वैसे बता दें कि हॉलीवुड फिल्म कंटेजियन और कार्टून शो द सिम्पसन्स के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि इनमें कोरोना वायरस का पहले ही अनुमान लगा लिया गया था.

ट्रेवल में यूं सावधानी बरत रहीं रवीना टंडन, कर डाली ट्रेन की सफाई

आइसोलेशन में विरुष्का का फन टाइम, फोटो में दिखी फुल मस्ती

देश में कोरोना वायरस के 300 से ज्यादा केस हो चुके हैं. ऐसे में सभी को सावधान और सुरक्षित रहने की जरूरत है. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

Advertisement
Advertisement