scorecardresearch
 

दिशा पाटनी के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया ये वीडियो, लोगों को आ रहा है पसंद

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया. 13 जून को दिशा के बर्थडे पर टाइगर ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दोनों डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल है.

Advertisement
X
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी (फाइल फोटो)
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी (फाइल फोटो)

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बर्थडे पर टाइगर श्रॉफ ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया. 13 जून को दिशा के बर्थडे पर टाइगर ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दोनों डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल है. इसे देखने के बाद दिशा के डांसिंग स्क‍िल्स का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

जिस वीडियो का हम जिक्र कर रहे हैं, उसमें दिशा और टाइगर 'बेफिक्रा भी होना जरूरी है' गाने की रिहर्सल कर रहे हैं. टाइगर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए 'हैप्पी बर्थडे डी' लिखा है. बता दें कि 2016 में आए इस एल्बम में दोनों साथ नजर आए थे. दोनों की केमिस्ट्री और डांस को दर्शकों का अच्छा फीडबैक मिला था.

View this post on Instagram

A post shared by (@tigerjackieshroff) on

Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिशा ने अपने बर्थडे प्लांस के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि वो अपने दोस्तों के साथ डिनर करेंगी. लेकिन इस पार्टी में टाइगर होंगे या नहीं इस सवाल पर दिशा ने कहा था कि उसने इस बारे में अभी कोई प्लान नहीं किया है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है.

View this post on Instagram

A post shared by (@dishapatani) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा हाल ही में रिलीज हुए फिल्म भारत में सलमान के अपोजिट नजर आई थीं. उनकी अपकमिंग मूवीज में मोहित सूरी की फिल्म मलंग है. इसमें वे आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट कास्ट की गई हैं.

Advertisement
Advertisement