scorecardresearch
 

दीपिका के इन इयररिंग्स की कीमत में खरीद सकते हैं 120 किलो प्याज

दीपिका के ये इयरलोब्स आउटहाउस के हैं और इनकी कीमत 12 हजार रुपए है. इतनी कीमत में कोई भी मुंबई में रहने वाला व्यक्ति 120 किलो प्याज खरीद सकता है और वे अपनी ग्लैमरस आउटफिट्स के अलावा अपने इयरलोब्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक को लेकर सुर्खियों में हैं. वे पद्मावत की रिलीज के लंबे समय बाद किसी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी. इस फिल्म में वे एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं और इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. एक बेहद संवेदनशील विषय पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका काफी इमोशनल भी हो गई थीं. वे फिलहाल इस फिल्म के प्रमोशन्स में जुटी हैं और अपनी इयररिंग्स से चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

दीपिका के इयरलोब्स आउटहाउस के हैं और इनकी कीमत 12 हजार रुपए है. इतनी कीमत में कोई भी मुंबई में रहने वाला व्यक्ति 120 किलो प्याज खरीद सकता है. मुंबई में इन दिनों प्याज की कीमत 100 रुपये के आस पास चल रही है.

Advertisement

दीपिका ने क्यों साइन की  छपाक

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में दीपिका ने इस फिल्म के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, जहां तक इस फिल्म को साइन करने का सवाल है तो मैंने छपाक को सुनते ही इसे साइन कर लिया था. पिछले साल मैं नई फिल्म साइन करने के लिए कई निर्देशकों से मुलाकात कर रही थी और उसी दौरान मेघना से मेरी मुलाकात हुई थी. 

मेघना की कहानी सुनते ही दीपिका को आ गई थी पसंद

उन्होंने आगे कहा कि 'मेघना को पता था कि मैं कुछ ऐसा करना चाहूंगी जो थोड़ा मॉर्डन हो, शायद एक लव स्टोरी जैसा कुछ लेकिन उनकी पिछली दो फिल्मों को देखा जाए तो उन्होंने काफी मीनिंगफुल फिल्में बनाई हैं और ये फिल्म कमर्शियल तौर पर सफलता हासिल करने में भी कामयाब रही हैं. इसी के बाद मैंने उनसे मुलाकात की थी और मुझे ये कहानी काफी पसंद आई थी.' गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ ही दीपिका प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो छपाक के अलावा दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में काम कर रही हैं. ये रियल लाइफ कपल इस फिल्म में रील लाइफ कपल के तौर पर नजर आएगा और कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर की पत्नी के रुप में दीपिका को इस फिल्म में देखा जा सकता है.

Advertisement
Advertisement