scorecardresearch
 

'दंगल' का नया पोस्टर रिलीज, बेटियों संग नजर आ रहे हैं आमिर खान

फिल्म 'दंगल' का नया पोस्टर रिलीज, पोस्टर में पहलवान के किरदार में बेटियों संग नजर आ रहे हैं आमिर खान.

Advertisement
X

आमिर खान की आने वाली फिल्म 'दंगल' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. ट्विटर पर आमिर खान ने इस पोस्टर को शेयर किया है. फिल्म के इस पोस्टर में आमिर खान अपनी बेटियों संग पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं.

पोस्टर में यकीनन सबका ध्यान आकर्ष‍ित करने वाला है और उससे भी मजेदार है इस पोस्टर की पंचलाइन. जिसमें लिखा गया है, 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के'. यानी हरियाणवी पहलवान महावीर फोगट के किरदार में आमिर खान कह रहे हैं कि उनकी बेटियां किसी भी लिहाज से लड़कों से कम नहीं हैं.

आपको बता दें कि हरियाणा के जाने माने पहलवान महावीर फोगाट और उनकी रेस्लर बेटियों गीता फोगाट और बबीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित है.

इस साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement