आईआईटी ग्रैजुएट नितेश तिवारी ने सिर्फ तीन फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. आमिर खान के साथ आई उनकी पिछली फिल्म दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है. वे अब सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों के साथ फिल्म छिछोरे के चलते चर्चा में है. इंडिया टुडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में करण जौहर की हाउस पार्टी के बारे में बात की.
नितेश से पूछा गया कि हाल ही में करण जौहर की हाउस पार्टी में बॉलीवुड सितारों पर ड्रग्स लेने के आरोप लग रहे हैं. इस मामले में आपका क्या रिएक्शन है ? इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कमेंट नहीं करना चाहूंगा. इस मामले के बारे में कुछ भी जाने बगैर, मैं इस मामले में अपनी कोई टिप्पणी नहीं देना चाहूंगी.
इनके बाद नितेश से फिर सवाल किया गया कि क्या आपको नहीं लगता कि लोग सेलेब्स को वे बॉलीवुड सितारों को देखकर प्रेरणा लेते हैं. आप प्रतीक बब्बर के साथ छिछोरे में काम कर रहे हैं जो ड्रग्स के साथ अपने संघर्षों को लेकर काफी मुखर रहे हैं और इसके अलावा हमने संजय दत्त की लाइफ को देखा ही है. क्या आपको नहीं लगता कि ड्रग एडिक्शन बॉलीवुड में एक समस्या है ?
View this post on Instagram
इस सवाल के जवाब में नितेश ने कहा कि 'सिर्फ बॉलीवुड ही क्यों ? हम सिर्फ बॉलीवुड पर ही क्यों सवाल खड़े कर रहे हैं ? अगर ये एक समस्या है तो इसे मानवीय तौर पर अपनाया जाना चाहिए और सिर्फ एक खास कम्युनिटी तक ही सीमित नहीं किया जाना चाहिए. अगर ये एक समस्या है तो इससे बड़े स्तर पर निपटना चाहिए. आखिर क्यों किसी भी मुद्दे पर बॉलीवुड पर ही उंगली उठनी शुरू हो जाती है. ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर ड्रग्स की समस्या पूरे देश में है तो इसे देश की समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए.'
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा कि आपको ये समझना चाहिए कि बॉलीवुड के लोग प्रीविलेज्ड होते हैं और इन लोगों के पास सपोर्ट स्टाफ होता है. ये सितारे कहीं ना कहीं आम लोगों से बेहतर परिस्थितियों में होते हैं. ऐसे लोगों की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए जो इस समस्या से बुरी तरह ग्रस्त हैं और जिन्हें मदद की दरकार है. मुझे लगता है कि हमारा अटेंशन ऐसे लोगों की तरफ ज्यादा होना चाहिए.
प्रतीक बब्बर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'प्रतीक की बात करूं तो वो एक बेहतरीन लड़का है. उसके साथ काम करने का मेरा काफी अच्छा अनुभव रहा है. मैं उसे देखकर काफी गर्व महसूस करता हूं. ड्रग्स के साथ संघर्ष कर रहे उन युवाओं को भी मैं कहना चाहता हूं कि आप वापसी कर सकते हैं और प्रतीक बब्बर की तरह ही शानदार इंसान में तब्दील हो सकते हैं.'