scorecardresearch
 

वक्त से केदारनाथ तक, जब फिल्मी पर्दे पर दिखा कुदरत का कहर, ऐसा मिला रिस्पांस

बलराज सयानी की फिल्म वक्त में एक भूकंप सबकुछ तबाह कर देता है. इस फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता है कि लाला केदारनाथ बहुत अमीर पैसे वाला होता है, लेकिन एक भूकंप में उनका पूरा परिवार बिछड़ जाता है और सबकुछ तबाह हो जाता है.

Advertisement
X
फिल्म केदारनाथ पोस्टर
फिल्म केदारनाथ पोस्टर

चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा गया है. मुंबई के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मुंबई और गुजरात के ज्यादातर इलाकों में रेड अलर्ट जारी है. कुछ समय पहले ही साइक्लोन अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाई थी. बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में प्राकृति आपदा का प्रकोप देखने को मिला है. फिल्मों में दिखाया गया कि एक तूफान कैसे पूरी जिंदगी बदल देता है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

वक्त

बलराज सयानी की फिल्म वक्त में एक भूकंप सबकुछ तबाह कर देता है. इस फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता है कि लाला केदारनाथ (बलराज सयानी) बहुत अमीर पैसे वाला होता है, लेकिन एक भूकंप में उसका सबकुछ तबाह हो जाता है, उसका पूरा परिवार बिछड़ जाता है. उसके तीनों बच्चों अलग-अलग हो जाते हैं. एक भूकंप हंसते-खेलते परिवार को अलग कर देता है. फिल्म में शशिकपूर, राजकुमार, सुनील दत्त और शर्मिला टैगोर जैसे सितारे थे.

Advertisement

मदर इंडिया

सुनील दत्त और नरगिस की ये फिल्म को एंटरटेनमेंट हिस्ट्री की एपिक फिल्मों में से एक है. फिल्म को खूब सराहना मिली थी. फिल्म में दिखाया जाता है कि बाढ़ के आ जाने से पूरा गाव तबाह हो जाता है. लोगों की खेती बर्बाद हो जाती है, खाने के लाले पड़ जाते हैं.

केदारनाथ

फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य रोल में थे. फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की लव स्टोरी दिखाई जाती है. लेकिन दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है, क्योंकि फिल्म के अंत में लड़का मर जाता है. फिल्म में दिखाया जाता है कि कुदरत के कहर से सबकुछ तबाह हो जाता है. लोग अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं. ना जाने कितने लोग मर जाते हैं.

महाराष्ट्र से टकराया तूफान निसर्ग, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

अमिताभ बच्चन-जया की शादी के पूरे हुए 47 साल, अभिषेक-श्वेता ने दी बधाई

काई पो चे

इस फिल्म में तीन दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, अमित साध, राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे भूकंप से गोविंद (राजकुमार राव) अपना सबकुछ खो देता है.

तुम मिले

Advertisement

फिल्म की कहानी मुबंई बाढ़ पर आधारित थी. अक्षय और संजना, दोनों मुंबई में बाढ़ के दौरान जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हैं. फिल्म में इमरान हाशमी और सोहा अली खान मुख्य किरदार में थे.

Advertisement
Advertisement