scorecardresearch
 

पकौड़े बनाते सोमी को याद आए बिग बॉस के दिन, दीपिका के लिए लिखा स्पेशल मेसेज

सोमी खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने अपने हाथ से बने पकौड़ों की फोटो शेयर की है. उन्होंने दीपिका कक्कड़ के लिए स्पेशल मेसेज लिखा है.

Advertisement
X
सोमी खान और दीपिका कक्कड़
सोमी खान और दीपिका कक्कड़

बिग बॉस सबसे बड़ा रियलिटी शो माना जाता है और उस घर में बनी कई बॉन्डिंग, कई दोस्तियां शो के बाद भी जारी रहती हैं और कई बार तो ज्यादा मजबूत होती भी दिखाई देती हैं. इसी परंपरा को जारी रखा है बिग बॉस सीजन 12 विनर दीपिका कक्कड़ और कंटेस्टेंट सोमी खान ने. शो के दौरान दोनों किचन में साथ में खाना पकाया करती थीं. शो के बाद भी उनकी क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

सोमी पकौड़े बनाते दीपिका क्यों आई याद?

सोमी खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने अपने हाथ से बने पकौड़ों की फोटो शेयर की है. उन्होंने उस स्टोरी के साथ स्वीट कैप्शन भी लिखा है. सोमी लिखती हैं- घर में बंद पकौड़े बनाते हुए मुझे मेरी किचन पार्टनर दीपिका की याद आ रही है.

Advertisement

सोमी के इस क्यूट मेसेज पर दीपिका ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने भी इंस्टा स्टोरी पर यही पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मुझे तुम्हारे आलू के पराठे भी याद आते हैं सोमी. अब दोनों दीपिका और सोमी की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है. बिग बॉस के घर में भी इन दोनों ने सभी कंटेस्टेंट को अपने हाथ के बने बेहतरीन डिश खिलाए थे. दोनों का किचन में साथ में मस्ती करना भी खूब पसंद किया गया था.

रात के अंधेरे में दी‍पिका ने रणवीर से लिया मीठा बदला, मजेदार है तस्वीर

सोशल मीड‍िया पर महाभारत के कृष्ण नीतीश का डेब्यू, बोले- मैं कोई भगवान नहीं

दीपिका दिखा रहीं कुकिंग स्किल

बता दें कि कोरोना के चलते जब हर कोई अपने घर पर बैठने को मजबूर है, ऐसे वक्त में दीपिका अपने कुकिंग स्किल्स दिखा सभी को इंप्रेस कर रही हैं. वो अलग-अलग डिश बना सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. वही सोमी खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बिग बॉस के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी. इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फैंस देख इसे साफ समझा भी जा सकता है. वो अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं, जिन पर हजारों लाइक्स देखने को मिलते हैं.

Advertisement
Advertisement