बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं. कंगना अक्सर फिल्म इंडस्ट्री पर परिवारवाद का आरोप लगाती हैं और इस पर वह खुलकर बात करती हैं. इसके बावजूद इसकी घोषणा होते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें इसकी बधाई दी है.
ऋतिक रोशन के गाने घुंघरू पर मां पिंकी रोशन का धमाकेदार डांस, VIDEO
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कंगना को बधाई देते हुए एक लेटर भेजा है. कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रंगोली ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा आ रहा है.'
Yeh dekho Alia ji ne bhi Kangana ko phool 💐 bheje hain, Kangana ka pata nahin magar mujhe bahut maza aa raha hai 😁 pic.twitter.com/kvnxgd0uJW
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) January 26, 2020
निवार शाम गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है. विजेताओं की लिस्ट में सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री विजेताओं के नाम शामिल हैं. फिल्म निर्माता करण जौहर, कंगना रनौत के अलावा टीवी क्वीन एकता कपूर, सिंगर सुरेश वाडेकर, अदनान सामी, टीवी एक्ट्रेस सरिता जोशी को भी पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा. बता दें कि पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है.
Panga Box Office Collection: पंगा की कमाई में उछाल, कंगना की फिल्म करेगी कमाल?
वहीं कंगना ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'मैं सभी की आभारी हूं और बहुत खुश हूं. मैं इस पुरस्कार के लिए अपने देश को शुक्रिया कहना चाहती हूं और मैं ये सम्मान हर उस महिला को समर्पित करना चाहती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है. हर बेटी, हर मां और हर महिला के उस सपने के नाम जो हमारे देश का भविष्य बनाएंगी.'