scorecardresearch
 

कई फिल्मों के ऑफर, पर एक वजह से रणबीर कपूर-आल‍िया भट्ट साथ नहीं करेंगे काम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी र‍ियल लाइफ में छाई हुई है. इस जोड़ी को कई डायरेक्टर्स ने पर्दे पर उतारने का प्लान किया है, लेकिन आल‍िया और रणबीर एक वजह से फिलहाल साथ काम नहीं करना चाहते हैं. 

Advertisement
X
रणबीर कपूर - आल‍िया भट्ट
रणबीर कपूर - आल‍िया भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी र‍ियल लाइफ में छाई है. इस जोड़ी को कई डायरेक्टर्स ने पर्दे पर उतारने का प्लान किया है, लेकिन आल‍िया और रणबीर की तरफ से दोनों सितारों ने साथ काम करने को इंकार कर द‍िया है. दरअसल, र‍िपोर्ट्स थीं कि आल‍िया और रणबीर की जोड़ी को लव रंजन की फिल्म में द‍िखाया जाएगा. फिर खबरें आईं कि आल‍िया ने मना कर द‍िया है.

दरअसल, दोनों सितारों के एक साथ काम न करने की बड़ी वजहें हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो आल‍िया और रणबीर ने ब्रह्मास्त्र में काम करने की वजह से साथ फिल्म नहीं करने का फैसला किया है. डेक्कन की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दोनों जब तक "ब्रह्मास्त्र" का काम पूरा नहीं कर लेते तब तक एक साथ कोई नई फिल्म साइन नहीं करेंगे.

Advertisement

बताया जा रहा है कि दोनों को अभी ब्रह्मास्त्र के लिए 150 द‍िन की शूटिंग पूरी करना बाकी है. ऐसे में फिलहाल रणबीर और आल‍िया के लिए साथ में काम करना मुश्क‍िल ही नजर आ रहा है. 

View this post on Instagram

A post shared by (@ranbir__alia) on

View this post on Instagram

A post shared by (@filmykalakar) on

View this post on Instagram

A post shared by (@aliabhattfanbase) on

आल‍िया भट्ट के दूसरे प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो 19 अप्रैल को मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में आल‍िया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा उन्होंने बाहुबली के डायरेक्टर राजमौली संग आरआरआर फिल्म साइन की है. बीते द‍िनों संजय लील भंसाली संग आल‍िया ने फिल्म साइन की है. फिल्म में सबसे खास यह है कि पहली बार एक फ्रेम में आल‍िया और सलमान खान नजर आने वाले हैं.

Advertisement
Advertisement