scorecardresearch
 

रिलीज के बाद बदलेगा प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म का क्लाइमेक्स, ये है वजह

हाई स्कूल रोमांस पर बेस्ड प्रिया प्रकाश वारियर की पहली फिल्म ओरु अदार लव का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद खराब है. मूवी को क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं.

Advertisement
X
ओरु अदार लव का पोस्टर (इंस्टाग्राम)
ओरु अदार लव का पोस्टर (इंस्टाग्राम)

'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मगर अपने फेशियल एक्सप्रेशन की बदौलत रातोंरात स्टार बनीं प्रिया एक्टिंग में जादू नहीं दिखा पाईं. 1 साल तक फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. मूवी के क्लाइमेक्स की खूब आलोचना हुई. लोगों ने सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स लिखे. जिसे देखते हुए मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है.

डायरेक्टर ओमर लुलु ने भारी आलोचना देखने के बाद फिल्म के क्लाइमेक्स को बदल दिया है. नए क्लाइमेक्स को शूट किया गया है. मलयालम पोर्टल से बातचीत में डायरेक्टर ने कहा- ''मुझे क्लाइमेक्स को बदलना पड़ा क्योंकि दर्शक इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे. 10 मिनट के सीक्वेंस को मौजूदा क्लाइमेक्स से रिप्लेस किया जाएगा. इसके अलावा फिल्म की कुल अवधि से 10 मिनट काटा गया है. फिल्म का नया वर्जन बुधवार दोपहर से सिनेमाघरों में रिलीज होगा.''

Advertisement

View this post on Instagram

Happy valentines day to all🌹.Hope all of you have watched the official teaser of 'Oru adaar love'.Please do keep supporting us.Much love❤ @omar_lulu_ @roshan_abdul_rahoof @oruadaarloveofficial . . . . #OruAdaarLove #ManikyaMalarayaPoovi Vineeth Srinivasan #Priya #PriyaPVarrier #PrakashVarrier #PriyaVarrier #Malayalam #Album #Song #love #eshq #ShaanRahman #indian #music #instagram #mollywood #india #priya.prakashvarrie #priyaprakashvarrier #priya #priyaprakash #priyaprakashwarrier #varrier #malyalam #malyalamactress #livechat #priyavarrierofficial #priyanksharma #priyankach opra #priyaprakash #Shapatani ‌

A post shared by Oru Adaar Love (@oru_adaar_love_official_) on

View this post on Instagram

Outfit: @rosstoryofficial Styling: @joe_elize_joy pc: @pk_views ✨

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

View this post on Instagram

Oru adaar love in Malayalam and Tamil,Kirik love story in Kannada & Lovers day in Telugu on 14 February in cinemas near you 😇

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

ओरु अदार लव (रोशन अब्दुल रऊफ) की मौत और फीमेल लीड गदा (नूरिन शीरीफ) के रेप से साथ खत्म होती है. ऐसा शॉकिंग क्लाइमेक्स कम ही एक्सपेक्ट किया जाता है. इसकी वजह से फिल्म 15 मिनट ज्यादा खिंच गई थी. आलोचना पर बोलते हुए डायरेक्टर ने कहा- ''ये मेरी तीसरी फिल्म है. बैक टू बैक रोमांटिक कॉमेडी करने के बाद मैं रियलिस्टिक मूवी बनाना चाहता था. इसलिए मैंने ऐसा क्लाइमेक्स चुना. हालांकि हमारे दर्शकों को ऐसी उम्मीद नहीं थी. कईयों ने नेगेटिव फीडबैक दिए. इसलिए मैंने और मेरे प्रोड्यूसर ने दोबारा से क्लाइमेक्स शूट करने का फैसला लिया.''

Advertisement

बता दें, हाई स्कूल रोमांस पर बेस्ड मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद खराब है.  मूवी को क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं.

Advertisement
Advertisement