scorecardresearch
 

FilmWrap: प्रिया प्रकाश का वीडियो फ‍िर वायरल, सोनू नि‍गम हॉस्पिटल में भर्ती

बॉलीवुड और टीवी की खबरें पढ़ें एक साथ.

Advertisement
X
प्रिया प्रकाश वार‍ियर
प्रिया प्रकाश वार‍ियर

बॉलीवुड और टीवी की खबरें पढ़ें एक साथ.

को-स्टार संग प्रिया प्रकाश वारियर का लिपलॉक, Video वायरल

रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर खबरों में हैं. उनकी फिल्म "उरु अदार लव" वैलेंटाइन्स डे (14 फरवरी) के दिन को रिलीज हो रही है. मूवी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें प्रिया प्रकाश अपने को-स्टार रोशन अब्दुल रउफ के साथ लिपलॉक कर रही हैं. दोनों कॉलेज यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं. उनका इंटेस किसिंग सीन चर्चा में बना हुआ है.   

क्यों हॉस्पिटल के बेड पर पहुंचे सोनू निगम? फोटो साझा कर बताई बीमारी

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को खराब तबीयत की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. अस्पताल में जाने को लेकर कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई थी. कहा गया कि सोनू नानावती अस्पताल में भर्ती हुए और इलाज कराया. अब सोनू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पट तस्वीरें साझा कर बीमारी की जानकारी दी.

Advertisement

28 दिन में 200 करोड़ पार होगी URI, बॉक्स ऑफिस पर बनेगा र‍िकॉर्ड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की कमाई लगातार जारी है. सच्ची घटना पर बनी आर्मी ड्रामा की कहानी लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि टिकट खिड़की पर चौथे हफ्ते में भी इसकी रफ़्तार बनी हुई है. फिल्म भारतीय बाजार में 200 करोड़ कमाने से कुछ ही दूर है. 200 करोड़ कमाने के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.    

शत्रुघ्न ने #MeToo का उड़ाया मजाक, कहा- पत्नी को कवच बनाकर चलता हूं

एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा #MeToo पर कमेंट कर विवाद में फंस गए हैं. उनपर आरोप है कि उन्होंने इस अभियान का मजाक उड़ाया. शत्रुघ्न को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है. दरअसल, एक इवेंट में स्पीच देते वक्त एक्टर ने कहा, ''मैं आज के जमाने में खुद को बहुत भाग्यशाली पा रहा हूं कि तमाम हरकतें करने के बावजूद मेरा नाम अभी तक #MeToo में नहीं आया.''

पंजाबी म्यूजिक पर बोले सरताज-जो बिक रहा, उससे बनाने में हर्ज नहीं

इंडिया टुडे के स्टेट ऑफ़ स्टेट्स (एसओएस) कॉन्क्लेव का पंजाब संस्करण गुरुवार को आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान अंतिम सेशन पंजाब के म्यूजिक पर आधारित था, जिसका नाम था म्यूजिक मेड इन पंजाब. इसमें ख्यात सिंगर, कवि, कंपोजर डॉ. सतिंदर सरताज और सिंगर गिन्नी माही ने शिरकत की.

Advertisement

KGF के दूसरे पार्ट में संजय दत्त को लेने की तैयारी, अहम होगा रोल

पिछले साल दिसंबर के आखिर में रिलीज हुई यश स्टारर कन्नड़ फिल्म KGF चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. इस फिल्म को हिंदी वर्जन में भी डब करके रिलीज किया गया था. बहुत कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद हिंदी वर्जन की कमाई उल्लेखनीय रही. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी मूवी का सेकंड पार्ट भी बनाया जाएगा.

प्रॉपर्टी विवाद: दिलीप कुमार ने नहीं दी है अंडरटेकिंग, जारी है करोड़ों की जमीन से जुड़ा विवाद

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर दिलीप कुमार की ज़मीन को लेकर शुरू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जमीन से जुड़े विवाद में कोर्ट ने दिलीप कुमार को ऑर्डर दिया था कि उन्हें एक अंडरटेकिंग जून 2018 तक देनी होगी. हालांकि दिलीप ने अभी तक ये अंडरटेकिंग नहीं दी है. बल्कि उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में इस ऑर्डर के खिलाफ अपील की थी. अब जस्टिस कोलाबवाला ने दिलीप कुमार के वकील से पूछा है कि क्या वे अगले एक हफ्ते के अंदर अंडरटेकिंग देने वाले हैं?

Advertisement
Advertisement