इस शुक्रवार सिनेमाघरों में तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी Manmadhudu 2 रिलीज हुई है. फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं. मूवी को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन फिल्म के एक बोल्ड सीन पर विवाद खड़ा हो गया है.
दरअसल, इस सीन में रकुलप्रीत सिंह अपनी फीमेल को-स्टार को लिप किस कर रही हैं. इस सीन को लेकर यूजर्स चिन्मई श्रीपदा को ट्रोल कर रहे हैं.
दरअसल, इस फिल्म का निर्देशन चिन्मई श्रीपदा के पति राहुल रविंद्रन ने किया है. पिछले महीने चिन्मई ने कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा पर निशाना साधा था. चिन्मई ने संदीप वांगा को कबीर सिंह के सपोर्ट में दिए गए बयान पर ट्रोल किया था.
बाद में जब चिन्मई ने पति की फिल्म Manmadhudu 2 के ट्रेलर की तारीफ की तो लोग भड़क गए. क्योंकि उसमें ट्रेलर में रकुल स्मोकिंग करते दिखी थीं. ट्रोलर्स को चिन्मई का बिहेवियर में लोगों को दोहरापन नजर आया.
What A Feminism mam @Chinmayi @Samanthaprabhu2
You are not deeply disturbed right??#Manmadhudu2 #Manmadhudu2fromToday pic.twitter.com/Dc5cFNOMdJ
— Bang RamCharan Haters™ (@bangRChaters) August 9, 2019
సెన్సార్ లో పోయిందనుకున్న ఈ కిస్సింగ్ సీను మళ్ళా సినిమాలోకెట్టా వచ్చిందబ్బా 🤔#Manmadadhu2 #RakulPreetSingh pic.twitter.com/65IeMEUUkn
— తెలుసుకో (@telusuko) August 9, 2019
अब अब फिल्म रिलीज होने के बाद रकुल सिंह का फीमेल को-स्टार संग लिपलॉक वायरल हो रहा है. इस सीन को लेकर लोग चिन्मई श्रीपदा की आलोचना कर रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि अब कहां गया उनका फेमिनिज्म? एक ट्विटर यूजर ने समंथा प्रभु और चिन्मई को टैग करते हुए लिखा- क्या फेमिनिज्म है मैम. क्या आप लोग आहत नहीं हैं?
Showtime #Manamadhudu2 :) pic.twitter.com/14Bs23lI5h
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) August 9, 2019
बता दें, Manmadhudu 2 एक 50 साल के शख्स की कहानी है, जो अपनी जिंदगी में प्यार तलाशने के लिए संघर्ष कर रहा है. स्मोकिंग सीन्स पर जब रकुल प्रीत को ट्रोल किया गया था तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था. इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था- ''कबीर सिंह में, शाहिद कपूर ने सिगरेट पी, लेकिन इसका ये मतलब नहीं था कि वे स्मोकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं. लोगों को रियल और रील करेक्टर्स में अंतर समझना चाहिए. Manmadhudu 2 में वो अवंतिका है जो स्मोक करती है, ये उसकी कहानी है.''